10वां अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) 10वें अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान सम्मेलन का तीसरा एवं अंतिम दिन ज्ञानवर्धक और चिंतनशील गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

तीसरे दिन श्वास-प्रश्वास अभ्यास (ब्रैथवर्क), स्वस्थ आहार एवं पोषण विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ लेना क्रिस्टीना टूल्स एवं सारी एच. नेयबर्ग ने संचालित किया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के साथ सकारात्मक जीवनशैली के समन्वय पर विशेष बल दिया गया। 

कार्यशाला के पश्चात समापन (वेलिडिक्टरी) समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफल समाप्ति की घोषणा की गई। 

प्रो. प्रेरणा पुरी ने सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से स्वीडन, फ्रांस, फ़िलिस्तीन और नेपाल से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति को सराहा ।

डॉ. चंद्राणी सेन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी | सम्मेलन अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग तथा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइकोलॉजी, नोएडा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने आईएएचपी के तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान प्रत्येक गतिविधि के सफल आयोजन के पीछे जुड़े सभी व्यक्तियों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

प्रो. आनंद ने अपने संबोधन में समग्र (होलिस्टिक) स्वास्थ्य की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही वेद, उपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता उत्कृष्ट परामर्श ग्रंथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को समस्या-केंद्रित नहीं बल्कि समाधान-केंद्रित होना चाहिए।

इस अवसर पर फ्रांस की जूली जेरलैंड के साथ शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। डॉ क्रांति श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का अंतिम भाषण दिया गया उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments