तक्षिला बिजनेस स्कूल में आयोजित लम्हे में तकनीकी नवाचार की रही धूम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के मानसरोवर पटेल मार्ग स्थित तक्षिला बिजनेस स्कूल में आयोजित लम्हे 2025 में हर प्रतियोगिता, क्विज कोम्पिटीशन और कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में तकनीकी नवाचार दिखाई दिया | पहली बार इस तरह के आयोजन में लम्हे ने सिमुलेशन के साथ प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल को प्रमुखता से शामिल किया, जिससे छात्र‑उत्सव का स्वरूप पूरी तरह आधुनिक बन पड़ा । इस बार तक्षिला बिजनेस स्कूल ने अपने वार्षिक छात्र‑उत्सव लम्हे 2025 का 16वां संस्करण सफलतापूर्वक सेलिब्रेट किया ।


इस उत्सव में जयपुर शहर के 108 शिक्षण संस्थानों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की | लम्हे उत्सव में 2,000 से अधिक छात्र - छात्राओं ने विभिन्न टाक शो,प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतिभा‑आधारित कार्यक्रमों में भाग लेकर उत्सव का जीवंत माहौल बनाया। नृत्य, संगीत, नाटक, प्रबंधन प्रतियोगिताओं व रचनात्मक प्रदर्शन में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें युवा ऊर्जा, नवाचार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली ।

लम्हे उत्सव का संयोजन डॉ. रिद्धि ताम्बी के नेतृत्व में दो छात्र समन्वयकों आशुतोष और अनन्या ने किया। उन्होंने बताया कि इस अभिनव उत्सव में सिमुलेशन, तकनीकी उपकरण और सहयोगात्मक चुनौतियों के मिश्रण से छात्रों को  प्रबंधन का एक्सपीरियंस कराया गया और उनमें नेतृत्व कौशल, योजना बनाना, निर्णय‑लेना, टीम वर्क और समस्या समाधान केसे किया जाये ऐसी काफी कुछ एक्टिविटी चल रही हैं । यही क्षमताएँ भविष्य के नेतृत्व के लिए अनिवार्य मानी जाती हैं।

लम्हे  2025 ने सभी प्रतिभागियों के लिए एक सुसंगत, भविष्य‑उन्मुख और सम्मोहक माहोल की रचना की , जिससे  उन्हें संस्था की समग्र छात्र‑विकास और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता की जानकारी मिली  ।

उल्लेखनीय है कि इस शानदार उत्सव की सफलता का श्रेय जाता है डिप्टी डायरेक्टर लवीना खिलनानी को | इस अवसर पर लवीना खिलनानी ने बताया कि तक्षिला बिजनेस स्कूल जो शानदार प्लेसमेंट  के लिए जाना जाता है ने पिछले सत्र में लगभग 30% छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और शेष घरेलू स्तर पर प्लेसमेंट प्राप्त किए हैं | उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज रु 28.6 लाख, उच्चतम घरेलू पैकेज रु 25.8 लाख तथा औसत पैकेज लगभग रु 11.5 लाख रहा। 

उन्होंने बताया कि इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व परिवहन मंत्री, प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा किया गया, जिससे इस ऐतिहासिक संस्करण की गरिमा और भी बढ़ गई। इस वर्ष उत्सव में जयपुर के 100 से अधिक कॉलेजों ने भाग लिया है | कार्यक्रम  का संचालन प्रो. किशोर शर्मा ,प्रो. अनुराधा मेहता, डीन रजत बोहरा ,डॉ अलका जैन,डॉ. रिद्धी ताम्बी,डॉ. संजोली जैन और प्रो. अनिल पाठक के मार्गदर्शन में हुआ |

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments