द्वितीय तुलसी शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व समाज जाग्रति संघ और ब्रजवासी गौरक्षक सेवा के तत्वावधान में चौमूं शहर में "द्वितीय तुलसी शोभायात्रा" का आयोजन 25 दिसंबर को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा | आज पिंक सिटी प्रेस क्लब में नैतिक शिक्षाविद आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने अपने कर कमलों सेपोस्टर का विमोचन किया और सफलता की अग्रिम शुभकामनाएँ दी |

सर्व समाज जाग्रति संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मनाते हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है | हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाएं इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी की शोभायात्रा निकालते हैं | साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं | राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं |

25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड, श्याम नगर स्थित श्याम मंदिर से तुलसी शोभायात्रा का शुभारंभ होगा | शोभायात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी | सभी महिलाएं अपने सिर पर तुलसी के गमले लेकर चलेगी | साथ ही पुरुष भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के बैनर लेकर चलेंगे | शोभायात्रा में कई संत महात्मा मौजूद रहेंगे | शोभायात्रा सुभाष सर्किल, धोली मंडी, थाना मोड होते हुए राजविलास गार्डन पहुंचेगी | शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी के बाद विसर्जन होगा |


पोस्टर विमोचन के दौरान जयपुर संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राम शर्मा, मानव मिलन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन चौरड़िया, राजस्थान महासभा अध्यक्ष और राजस्थान जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष कमल बाबू जैन और आनंद फाउंडेशन की फाउंडर रुचि साधवा सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments