लिव इन रिलेशनशिप से विवाह संस्कार पतन की ओर- आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मीरा चेरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा संचालित सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड इनफॉरमेशन के डायरेक्टर आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।


पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि आधुनिकता के नाम पर लिव इन रिलेशनशिप (live in relationship) को कानूनी मान्यता देने से भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक, वैवाहिक जीवन पद्धति तेजी से पतन के गर्त में जा रही है। भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने और सुखी सभ्य समाज व्यवस्था जो पतनोन्मुखी हो गई है, उसको सुधारने हेतु एक देशव्यापी जन आंदोलन को आरम्भ किया है। 

आचार्य सत्यनारायण ने अपने उद्बोधन में बताया कि रिश्ते कैसे होते हैं और कैसे बनाए जाते हैं। विवाह के प्रकार और विवाह व्यवस्था का अर्थ और महत्व स्पष्ट किया। लिव इन रिलेशनशिप को लागू करने के दुष्परिणाम विस्तार से बताए और इसमें पैदा होने वाले बच्चों का भविष्य कितना खराब होगा, यह जानकारी दी। 

लिव इन रिलेशनशिप की प्रथा की शुरुआत कैसे हुई, क्या-क्या कारण है, यह प्रथा समाज के लिए कितनी घातक है। यह जानकर पैरों तले जमीन सरक गई। समाज में होने वाले अनाचार, दुराचार और व्यभिचार को रोकने की जिम्मेदारी सरकार की है, सरकार इसमें नाकाम रहती है तो इसे ही वैध करार दिया जाता है।

पाटोदिया ने बताया कि उनका जन्म उज्जैन में हुआ था | उन्होंने बताया कि जहां वेश्यावृत्ति को रोक पाने में असफल होने पर सरकार की नगरपालिका ने लाइसेंस जारी करके वेश्यावृत्ति को कानूनी बना दिया था। 

आचार्य सत्यनारायण ने अपने जीवन में सनातन धर्म के चारों आश्रमों का पालन किया है और 79 वर्ष की आयु में संन्यासी रहते हुए भी संगीत, गायन, वादन और कथक नृत्य के साथ ही समाज की सेवा में लगे हुए हैं। 2 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित Ageing with Dignity कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उनको सम्मानित किया गया। 

यह बहुत बड़े महत्व की बात है कि भगवान से उन्हें विपश्यना की गहरी समाधि की अवस्था में यह आदेश मिला कि लिव इन रिलेशनशिप को समाप्त कराना है और भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक, वैवाहिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न होने से बचाने के लिए आंदोलन करने का उत्तरदायित्व उनको दिया। उन्होंने बताया कि यदि यह बीमारी महामारी की तरफ फैल रही है, समय रहते नहीं रोकी गई और समाप्त नहीं किया तो हमारे देश को बर्बादी से कोई नहीं रोक पाएगा। 

पाटोदिया ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है और एक कानून बनाकर लिव इन रिलेशनशिप की कानूनन मान्यता को समाप्त करने हेतु प्रार्थना की है। आपने भारत के सुप्रीम कोर्ट के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत शर्मा को भी अपील की है कि आप अपने स्वविवेक से प्रसंज्ञान लेकर लिव इन रिलेशनशिप की कानूनी मान्यता को समाप्त करने का पुण्य कार्य करें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुर संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राम शर्मा, मानव मिलन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन चौरड़िया, राजस्थान महासभा अध्यक्ष और राजस्थान जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष कमल बाबू जैन, सर्व समाज जाग्रति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा और आनंद फाउंडेशन की फाउंडर रुचि साधवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि लिव इन रिलेशनशिप समाज के लिए घातक है और तुरंत प्रभाव से इसकी मान्यता समाप्त कर दी जानी चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments