राजस्थान परिषद द्वारा आयोजित ग्रैंड आरसीएल–6 का हुआ भव्य शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद द्वारा आयोजित THE GRAND RPCL–6 का भव्य शुभारंभ स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। संपूर्ण मंत्रिमंडल एवं सम्मानित दानदाताओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

राजस्थान परिषद के अध्यक्ष संजय बैद मैं अपने प्रभावशाली वक्तव्य में सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए राजस्थान परिषद के स्वर्णिम इतिहास एवं परिषद् द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों को साझा किया, साथ ही उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का हृदय से आभार माना।

RPCL चेयरमैन सूरज चंडालिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

RPCL मेंटर सुनील सुराणा ने टूर्नामेंट से जुड़े प्रत्येक बिंदु की विस्तृत जानकारी समाज के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शायर देवी हीरालाल, सुमन हेमंत एवं दीक्षा, राजस मालू परिवार का अभिनंदन एवं सम्मान प्रबंध मंडल एवं चेयरमैन द्वारा किया गया | तत्पश्चात विधिवत मशाल प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Rpcl इतिहास के अब तक के सुनहरे सफर को एक संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही rpcl के समस्त दानदाताओं का मंच से विशेष स्वागत एवं सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में सभी टीम ओनर्स द्वारा अपनी-अपनी टीमों की लॉन्चिंग, लेडीज विंग द्वारा मनमोहक फैशन वॉक तथा अंत में सावरी म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति रही | जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एम.सी. सुदर्शन चोरड़िया का विशेष योगदान रहा। अंत में परिषद के मंत्री रजत बैद ने पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments