अर्बन फार्मिंग पर तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने साझा किए नवाचार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर स्थित ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अर्बन फार्मिंग इनोवेशन वर्कशॉप के द्वितीय दिवस को तकनीकी सत्र एवं विशेषज्ञ व्याख्यान अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस सत्र में शहरी खेती के तकनीकी, व्यावहारिक, आर्थिक और सतत पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।

तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. सुमिता कच्छवाहा, समन्वयक, ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर ने की। उन्होंने कहा कि सीमित भूमि, जलवायु परिवर्तन और पोषण सुरक्षा की चुनौतियों के बीच शहरी खेती आत्मनिर्भरता, हरित रोजगार और उद्यमिता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।

विजय चौहान ने घरेलू स्तर पर फलों, फूलों एवं सब्ज़ियों की शहरी खेती पर व्यावहारिक जानकारी साझा की। इसके पश्चात अनिल दबाई ने रूफटॉप फार्मिंग को लागू करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, लागत, रखरखाव तथा बाज़ार से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

ईसीएच के इनक्यूबिटी स्टार्टअप के प्रतिनिधि डॉ. प्रेम प्रकाश आसोपा ने नियंत्रित परिस्थितियों में विकसित ऊर्जा-समृद्ध एवं एंटी-एजिंग मशरूम का प्रदर्शन किया, जिसे प्रतिभागियों ने विशेष रुचि के साथ देखा।

डॉ. हेमंत पारीक ने शहरी खेती की समस्याओं, उनके समाधान और बढ़ते बाज़ार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. सुनील छिम्पा ने राजस्थान सरकार की खाद्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. वी. पी. एस. शेखावत ने सतत शहरी खेती के लिए प्रतिबद्धता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु जैन ने किया एवं तकनीकी रूप से दीपक शर्मा ने संचालन किया। अंत में डॉ. विपिन यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे तकनीकी सत्र शहरी खेती को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments