अपना घर आश्रम उदयपुर में हुआ बिछड़े बेटे का मां से भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जब एक मां का लाल उससे बिछड़ जाता है, तो उसके हृदय पर क्या बीतती है-यह केवल एक मां ही जान सकती है। ऐसी ही हृदय विदारक पीड़ा दिल्ली निवासी मां रवींद्र कौर ने सही, जब उनके बेटे रणजीत सिंह मानसिक अस्वस्थता के चलते बिना बताए घर से निकल गए और लापता हो गए।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि परिजनों के अनुसार रणजीत सिंह पूर्व में पूर्णतः स्वस्थ थे, किंतु पत्नी के अलग हो जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। इसी दौरान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा मां के निधन के शोक के बीच रणजीत का घर से निकल जाना पूरे परिवार के लिए असहनीय पीड़ा बन गया। घर में मातम सा छा गया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

मां रवींद्र कौर ने बताया कि जिस समय रणजीत बिना बताए घर से निकले, उस समय परिवार नानी के निधन के शोक में डूबा हुआ था। उसी कठिन समय में यह घटना घटित हुई।

पिता बलजीत सिंह ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद उन्होंने पागलों की तरह हर जगह खोज की। दिन-रात एक कर दिल्ली सहित कई स्थानों पर तलाश की गई तथा दिल्ली के पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। लगभग चार माह तक बेटे का कोई सुराग नहीं मिला। मन में अनेक आशंकाएं आती रहीं, किंतु माता-पिता के हृदय में यह विश्वास बना रहा कि एक न एक दिन रणजीत अवश्य मिलेंगे।

अंधेरे जीवन में आशा की किरण : -

एक दिन आर.पी.एफ. उदयपुर से प्राप्त फोन कॉल ने परिवार के जीवन में उजाला भर दिया। सूचना मिली कि रणजीत सिंह सुरक्षित अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा एवं उपचार प्राप्त कर रहे हैं। यह समाचार सुनते ही मां रवींद्र कौर के लिए मानो संसार की सबसे बड़ी दौलत मिल गई हो, क्योंकि मां के लिए उसका बेटा ही सबसे बड़ा खजाना होता है।

सूचना मिलते ही माता-पिता तत्काल उदयपुर पहुंचे। आश्रम में बेटे को स्वस्थ देखकर मां और पिता ने उसे गले लगा लिया। तीनों फूट-फूटकर रो पड़े। यह भावुक मिलन देखकर आश्रम में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। उस क्षण मां की खुशी शब्दों में बयान करना कठिन था मानो ईश्वर स्वयं इस मिलन के साक्षी हों।

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत आश्रम सचिव अशोक कोठारी, प्रभारी सुल्तान सिंह, सदस्या मंजू शर्मा, मुकेश भारद्वाज एवं गरिमा तिवारी द्वारा प्रभुजी रणजीत सिंह का तिलक व उपरना पहनाकर हर्षोल्लास के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके पश्चात रणजीत सिंह को उनके माता-पिता बलजीत सिंह एवं रवींद्र कौर के साथ उनके बताए पते 18B, तिलक विहार, तिलक नगर, साउथ दिल्ली के लिए सकुशल रवाना किया गया।

आश्रम सचिव अशोक कोठारी ने बताया कि अपना घर आश्रम बेसहारा, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों की सेवा को ही अपनी पूजा और आराधना मानता है। डॉ. बी.एम. भारद्वाज एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. माधुरी भारद्वाज द्वारा 25 वर्ष पूर्व भरतपुर (राजस्थान) में एक छोटे से पौधे के रूप में इसकी शुरुआत की गई, जो आज वटवृक्ष बनकर सेवा के क्षेत्र में विश्वविख्यात है। वर्तमान में अपना घर आश्रम की देशभर में 68 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें एक शाखा नेपाल में भी स्थित है। इन सभी शाखाओं में लगभग 15,000 से अधिक प्रभुजन सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं।

अपना घर आश्रम उदयपुर की स्थापना वर्ष 2021 में हुई। स्थापना से अब तक उदयपुर संभाग से 403 प्रभुजनों का प्रवेश कराया जा चुका है, जिनमें से 110 प्रभुजनों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है, जबकि 228 प्रभुजनों को भरतपुर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। यह भावुक मिलन एक बार फिर सिद्ध करता है कि अपना घर आश्रम न केवल सेवा का केंद्र है, बल्कि टूटे हुए परिवारों को जोड़ने की एक सशक्त कड़ी भी है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments