चौमूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात विधानसभा क्षेत्र चौमूँ के कार्यकर्ताओं की मीटिंग एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का आयोजन रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में पधारे कार्यकर्ताओं का रोली का तिलक निकालकर और दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई। मीटिंग में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसआईआर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। 

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले एसआईआर के मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रही थी और अब अरावली को लेकर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार जब तक पूरी अरावली के लिए सस्टेनेबल माइनिंग मैनेजमेंट प्लान तैयार नहीं हो जाता कोई नई खदान लीज नहीं दी जाएगी और 100 मीटर से जुड़ी परिभाषा पूरी पहाड़ी और उसकी ढलानों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट का अवलोकन करे और नए वोटर्स का भी जुड़वाने का कार्य करें। 

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बांसा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, दिनेश गोरा, आशीष दुसाद, कालूराम जाट, महेश योगी, प्रकाश हटवाल, अरविंद यादव, रिशपाल कुमावत, बन्नालाल शर्मा, बलवीर शर्मा, राजकुमार सैनी, सुरेश सैनी, भंवर देवंदा, रामगोपाल मीणा, बाबूलाल गुर्जर, महावीर सिंह, बनवारी शर्मा, गोपाल डेनवाल, शंकर लाल, नाथू राम जाट, बंशी मंडल, विष्णु नगर, मुकेश चोपड़ा, अर्जुन यादव, आलोक जांगिड़, रामावतार कुलदीप, संदीप शर्मा, बाबूलाल यादव, सुनील अग्रवाल, गजेंद्र यादव, राहुल शर्मा, संदीप कुमावत, धर्मेन्द्र बंजारा, नानचीलाल शर्मा, मुरारी खंडल, मुकेश बालेसरा, जमन लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments