गीता जयंती महोत्सव को लेकर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता परिवार उदयपुर द्वारा मोक्षदा एकादशी गीता जयंती पर ओम महाकाली मंदिर भूपालपुरा से गीता रामायण सेवा संघ भूपालपुरा तक  अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई, सैकड़ों भक्तजन हर-हर गीता, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े वातावरण पूर्ण भक्तिमय हो गया।


कार्यक्रम समन्वयक संपतलाल माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष भगवान अरोड़ा रहे तथा मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी गुरुराज वरदीचंद राव, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण पुरी, लोकेश भारती, जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर तथा लर्न गीता प्रचारक गोपाल कनेरिया की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बनाया।

गीता अध्याय 12, 15 और 16 का सामूहिक पारायण :-

गीता साधकों द्वारा अध्याय 12, 15 और 16 का सामूहिक पारायण किया गया। मंदिर प्रांगण गीता के दिव्य श्लोकों से पूर्णतः आलोकित हो उठा। साधकों ने भक्ति योग, पुरुषोत्तम योग और दैवी–आसुरी सम्पत्ति के संदेशों को आत्मविकास का मूल मंत्र बताया।

मुख्य अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन :-

मुख्य वक्ता स्वामी गुरुराज वरदी चंद राव ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है बल्कि जीवन का मार्गदर्शन देने वाला शाश्वत ज्ञान है। उन्होंने बताया कि गीता कठिन परिस्थितियों में धैर्य सही निर्णय और कर्तव्य परायणता की सीख देती है युवाओं के लिए यह ऊर्जा आत्म बल और स्थिरता का स्रोत है गीता का निष्काम कर्म योग आज भी प्रासंगिक है और यह व्यक्ति में आत्मविश्वास निर्णय क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करता है।

लोकेश भारती (DEO Udaipur) ने बच्चों और युवाओं के चरित्र निर्माण में गीता अध्ययन को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि गीता जीवन की हर समस्या का समाधान देने वाली दिव्य ग्रंथ है। लक्ष्मण पुरी जी ने गीता को आत्मशांति और राष्ट्रनिर्माण का आधार बताया।

"कौन बनेगा गीता पति" – गीता प्रश्नोत्तरी आकर्षण का केंद्र :-

संतोष दीदी द्वारा संचालित गीता प्रश्नोत्तरी ‘कौन बनेगा गीता पति’ में उपस्थित गीता प्रेमियों और गीता साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता को अतिथियों द्वारा स्मृति-चिन्ह व पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से गीता के महत्वपूर्ण श्लोकों और जीवन-संदेशों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

लर्न गीता कार्यक्रम की जानकारी :-

किशोर पाहुजा ने ‘लर्न गीता’ के माध्यम से सरलता से संस्कृत श्लोक सीखने की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी और बताया कि आज 150 से अधिक देशों में 13 भाषाओं में लर्न गीता के माध्यम से निःशुल्क गीता पढ़ना सिखाया जा रहा है।सुभाष मेहता ने "कृष्ण तुम्हारी गीता हम भी सुनना चाहे" गीत प्रस्तुत किया।

आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न :-

अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा, आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक उल्लास, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम संयोजक पूर्णिमा व्यास ने बताया कि इस अवसर पर गीता व्रती राजू जोशी, लक्ष्मी नारायण दशोरा, नवनीत भट्ट, सुभाष मेहता, देवेंद्र श्रीमाली, गीता व्रती सुशीला लाहोटी,राधा माहेश्वरी सूर्यकांत कचोरिया, लक्ष्मण राणावत, सीमा कुमावत, सहस्त्रबाहु नारी शक्ति अध्यक्ष निर्मला जायसवाल, अनीता दीक्षित, विद्या पवार, शिशुपाल सिंह, चंचल राठौर के साथ अनेक गीता साधक उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments