विधायक सुभाष मील के जन्मदिन पर ओंकारेश्वर गौशाला में सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

खंडेला जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम सिंगोद खुर्द स्थित ओंकारेश्वर गौशाला में खंडेला विधायक सुभाष मील के जन्मदिवस पर विशेष सेवा एवं सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने हिस्सा लेते हुए गौवंश को गुड़ खिलाया तथा विधायक के दीर्घायु की कामना की। 

सुबह से ही गौशाला परिसर में श्रद्धा से भरा माहौल दिखाई दिया। सभी आयु वर्ग के लोग हाथों में गुड़ लेकर गौवंश को खिला रहे थे। कई महिलाएँ सेवा कार्य में विशेष रूप से सक्रिय रहीं। गौशाला प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों का स्वागत किया गया। 

सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी गोपाल यादव ने किया | कार्यक्रम का नेतृत्व सरगोठ निवासी समाजसेवी भामाशाह गोपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करना समाज में सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि गौसेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता और समर्पण दोनों बढ़ते हैं। गांव के कई वरिष्ठ ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सुभाष मील ने क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी है। पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि “विधायक मील ने खंडेला क्षेत्र में वह काम किए हैं, जिनकी लोगों को वर्षों से प्रतीक्षा थी।” सामूहिक सेवा से समाज में एकता बढ़ती है युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही ग्रामीणों ने गुड़ वितरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

महिला समूहों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई | कई युवाओं ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर सेवा कार्यक्रम में भाग लिया | कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments