विधायक ने मंत्री को बसों का संचालन निर्बाध टकसाल तक करवाने के लिये लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा / जयपुर (संस्कार सृजन) विधायक मनीष यादव ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से पत्र लिखकर शाहपुरा टकसाल (जयपुर) मार्ग पर टकसाल तक परिवहन बसों का संचालन निर्बाध करवाने की माँग की। 

गौरतलब है कि पत्र लिखने के बाद विधायक को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का फ़ोन प्राप्त हुआ, है कि मामले को संज्ञान में लेकर समाधान के लिए अधिकारियों को अभी निर्देशित किया है। 

इस मार्ग पर शाहपुरा व आसपास के क्षेत्र से सैकडो लोग यात्रा करते है।विधायक यादव के निजी सहायक ओमप्रकाश ने बताया कि इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगो द्वारा विधायक को अवगत करवाया गया था कि पुलिस द्वारा बसों को टकसाल से पहले ही दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों को टर्न अराउंड किया जा रहा है जबकि कई अवैध जीप वाहन टकसाल तक जाते है जबकि परिवहन सेवा सरकारी होते हुए भी पुलिस द्वारा रोक दिया जाता है। 

विधायक यादव ने पत्र में बताया कि टकसाल बस स्टैंड को जिला प्रशासन जयपुर द्वारा वर्ष 2003 में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आर.एस.आर.टी.सी.) का अधिकृत बस स्टैंड घोषित किया गया था। कलेक्टर कार्यालय, जयपुर के आदेश क्रमांक 537 दिनांक 23 अप्रैल 2003 में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

इसके बावजूद राजस्थान पुलिस द्वारा आर.एस.आर.टी.सी. की बसों को टकसाल बस स्टैंड तक जाने से रोका जा रहा है, और उन्हें केवल जयपुर–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही टर्न कराकर वापस भेजा जा रहा है। जिस कारण प्रतिदिन जयपुर और टकसाल के बीच यात्रा करने वाले हजारों आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं और श्रमिक वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |

यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति सरकार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की भावना के विपरीत है और आमजन को निजी वाहनों व अवैध वैन–जीप सेवाओं पर निर्भर होने को मजबूर कर रही है, जो न केवल महंगे बल्कि असुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि टकसाल बस स्टैंड से कई निजी वाहन व मिनी बसें बिना वैध परमिट के संचालन कर रही हैं, जबकि सरकारी निगम की बसों को ही प्रवेश से वंचित किया जा रहा है।

मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से हस्तक्षेप कर जिला कलेक्टर के आदेश संख्या 537 (दिनांक 23.04.2003) की पालना सुनिश्चित करवाने तथा आर.एस.आर.टी.सी. की बसों को टकसाल बस स्टैंड तक निर्बाध पहुँच की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है, जिस पर मंत्री ने अस्वस्त किया है कि मामले को संज्ञान में लेकर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है ताकि टकसाल तक बसों का ठहराव किया जाये।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments