उदयपुर जिले का राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर हुआ शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर्स अनुशंषा (जांच) शिविर मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास पर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। उदयपुर जिले के सी ओ स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में उदयपुर और सलूंबर जिले के 130 स्काउट्स  राज्य पुरस्कार की जांच के लिए शामिल हुए है। 

पाण्डे ने बताया कि राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर के मुख्य परीक्षक राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा नियुक्त किए गए राकेश टांक सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट कर रहे हैं। वोही राज्य पुरस्कार रोवर जांच शिविर के मुख्य संचालक मनमोहन स्वर्णकार सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर कर रहे हैं। 

संचालन व्यवस्थाओं में परीक्षक वक्तावर सिंह देवड़ा सचिव स्थानीय संघ कुराबड़, गणपत लाल मेनारिया, सचिव महोदय भींडर, मंगल कुमार जैन सचिव स्थानीय वल्लभनगर, राजवीर सिंह सचिव स्थानीय संघ मावली, सुशील कुमार सेवदा ट्रेनिंग काउन्सलर, तथा सहयोगी दल में विशाल गुप्ता एवं विरेंद्र सिंह चुंडावत रोवर्स सहयोग कर रहे हैं।

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि स्काउट विभाग के प्रधान संचालक राकेश टांक तथा रोवर विभाग के प्रधान संचालक मनमोहन स्वर्णकार के कुशल नेतृत्व में इस जांच शिविर में शामिल सभी स्काउट्स एवं रोवर्स को प्रवेश से राज्य पुरस्कार तक के एपीआरओ भाग दो के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाओं से गुजरना होगा। सभी संभागियो को विभिन्न प्रकार के प्रेक्टिकल परीक्षाओं की बारिकी से परीक्षण करवाना होगा उसके बाद सफल संभागियो की राज्य पुरस्कार के लिए अनुशंषा राज्य मुख्यालय जयपुर को भेजी जायेगी। 

इस शिविर में सफल होने वाले स्काउट्स एवं रोवर्स को आगामी राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड सेरेमनी में राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर्स अवार्ड से नवाजा जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments