अपना घर आश्रम उदयपुर में मिला बिछड़ा भाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर में रविवार को एक भावुक और हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला, जब एक माह पूर्व भुवाना चौराहा से रेस्क्यू किए गए असहाय प्रभुजी राजेश का अपनी बहन विद्यावती से पुनर्मिलन हुआ।


आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह ने बताया कि आश्रम की सेवा, उपचार एवं पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान राजेश की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ और काउंसलिंग में उन्होंने अपने परिवार का पूरा विवरण आश्रम टीम को दिया।

राजेश, पुत्र मांगरे प्रसाद, निवासी गांव भोजे पखुरिया (तहसील नवगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तरप्रदेश) के बताए मोबाइल नंबर से उनकी बहन विद्यावती से संपर्क किया गया। जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यावती ने बताया कि वह अपने पति कुलदीप के साथ मुंबई में रहती हैं और भाई राजेश भी वहीं रहता था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे दो माह पूर्व बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। 22 अक्टूबर को उदयपुर आश्रम से सूचना मिलने पर परिवार की उम्मीदें फिर जाग उठीं। रविवार को विद्यावती और उनके पति कुलदीप उदयपुर पहुंचे और आश्रम में भाई से मिलते ही भावुक होकर गले लग गए। इस पावन दृश्य ने आश्रम में मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करआश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, तथा सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी द्वारा राजेश को तिलक, उपरना और पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक अपने परिजनों के साथ विदा किया गया।

इस अवसर पर आर.के. गर्ग, मंजू शर्मा, अल्पना गर्ग, विमल शर्मा, हेमा जोशी सेवा साथी विश्वेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments