गीता जयंती महोत्सव 2025 : सर्वेश्वर महादेव मंदिर में हुआ गीता अध्याय का सामूहिक पारायण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता परिवार द्वारा आगामी 1 दिसंबर, मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित गीता जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता परिवार उदयपुर द्वारा शनिवार को सर्वेश्वर महादेव मंदिर, डोरे नगर में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12, 15 व 16 का सामूहिक पारायण किया गया।

कार्यक्रम संयोजक नवनीत भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता व्रती सुशीला लाहोटी थी एवं अध्यक्षता समाज सेवी दामोदर सैनी ने की।

कार्यक्रम में लर्न गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लर्न गीता एवं गीता परिवार द्वारा सम्पूर्ण भारत में ही नहीं विदेशों में भी 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक 45 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में गीता पारायण, शोभायात्रा, प्रश्नोत्तरी, अंताक्षरी, नाट्य मंचन सहित अनेक सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता जयंती महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक गीता का ज्ञान पहुँचाना है।

गोविंद गिरी की शिष्या संतोष दीदी के सानिध्य में उदयपुर में 1 दिसंबर को शोभा यात्रा के साथ गीता रामायण सेवा संघ भोपालपुरा में गीता जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

समारोह के अंत में गीता मर्मज्ञ एवं गीता साधक सुभाष मेहता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-“गीता हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने वाली दिव्य ग्रंथ है। इसे पढ़ने से मन, बुद्धि और आचरण में स्पष्टता आती है।”

हनुमान चालीसा एवं गीता आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल लाहोटी, रमेशचंद्र, लव शर्मा, आशा शर्मा, शिव शंकर गौड सहित अनेक गीता साधक उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments