वार्षिक अधिवेशन एवं नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पचकोडिया के काबरिया बालाजी की पावन धरा पर श्री कृष्णा युवा कर्मचारी संघ रेनवाल जोबनेर का वार्षिक अधिवेशन एवं नवीन कार्यकारिणी गठन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बंशीधर सुल्तानिया, तहसील अध्यक्ष – यादव महासभा रेनवाल ने की। मुख्य अतिथि जगदीश खातोदिया, जिला अध्यक्ष  यादव महासभा जयपुर देहात रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बंशीधर मंडल (उपाध्यक्ष), भीमसिंह ठोटवाल (कोषाध्यक्ष), जगदीश कुकाण, अध्यक्ष  यादव समाज जोधपुर रहे।

संघ द्वारा राजस्थान यादव महासभा तहसील रेनवाल एवं तहसील जोबनेर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान माला एवं साफा पहनाकर किया गया।मुख्य अतिथि जगदीश खातोदिया ने समाज द्वारा निर्माणाधीन भवन, संचालित गतिविधियों तथा सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी समाजबंधुओं से इस पावन कार्य में सहयोग जारी रखने का आव्हान किया। 

उन्होंने समाज में मौजूद विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और एकजुटता को बढ़ावा देने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी कर्मचारी संघ की गतिविधियों, सेवा-कार्य और संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा की तथा संघ के प्रति अपना सहयोग जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री कृष्णा युवा कर्मचारी संघ के पिछले 5 वर्षों का लेखा–जोखा तत्कालीन कार्यकारिणी द्वारा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक जगदीश कुकाण,अध्यक्ष जयराम सिगड़, सचिव महेश माईवाल, कोषाध्यक्ष शैतान जटवाल, उपाध्यक्ष भगवान सहाय बगवाड़िया, संगठन मंत्री शिम्भूदयाल हणिनवाल, संयुक्त सचिव सुरेश भंभोरिया, मीडिया प्रभारी  रामकिशोर अफ़रिया, प्रवक्ता  गोगराज कोश्या को बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी जगदीश यादव ने शपथ दिलवाई।

समारोह में भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष सोहन लाल जादम, सचिव जीवन कुमार ठुकरान, कोषाध्यक्ष लालचंद सांप, यादव महासभा रेनवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठुकरान, निवर्तमान अध्यक्ष बलराम कुड़ावत सहित विभिन्न समाज बंधु उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments