सत्यवादी वीर तेजाजी की घोड़ी स्थापना समारोह में उमड़ा जनसैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत ठीकरिया केआदर्श ग्राम शाहपुरा में लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की घोड़ी स्थापना समारोह आयोजित हुआ। 

श्री वीर तेजाजी सेवा समिति ने शुक्रवार  प्रातः 10 बजे शाहपुरा स्टैंड के तोरण द्वार से डीजे के साथ सुसज्जित शोभायात्रा प्रमुख मार्ग से होकर जोहड़ी  स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी धाम शाहपुरा पहुंची।

ग्राम में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य एवं शानदार पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर  12:15 बजे श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के स्वरूप एवं पेमल व घोड़ी की समारोह पूर्वक स्थापना की गई । 

उसके बाद वीर तेजाजी महाराज की श्रद्धा एवं आस्था के बीच डीजे की धुन के साथ लीलन सिंगारी, गाज्यो गाज्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा, चम चम चमके तेजाजी थारो, वीर तेजा थारी दुनिया करे भक्ति, तेजाजी थारा भक्तों को, अमर तेजाजी थारो देवरो,तेजाजी लीलन रा असवार जैसे गीतों पर महिलाओं ने शानदार एक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खूब भक्ति रस बरसाया। पुरुष भी पीछे नहीं रहे वे भी भक्ति रस में झूमने लगे। इसके बाद मिठाई वितरण की गई। बताया गया कि दो दिन बाद तेजाजी के पोस्टर का  विमोचन भी किया जाएगा। 

मंदिर में ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहे आयोजन में श्री सत्यवादी वीर तेजा विकास समिति के अलावा ग्राम के काफी महिला पुरुष व बच्चों ने सहभागिता की। 

उल्लेखनीय है कि पूर्वजों के आशीर्वाद से युवा वर्ग की सकारात्मक सोच ने गांव में बहुत ही आधुनिक कलात्मक आकर्षक भव्य मंदिर का निर्माण किया है। जो अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments