राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी लखनऊ में उदयपुर जिले के 16 स्काउट्स लेंगे भाग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

लखनऊ (संस्कार सृजन) 19 वीं  डायमंड जुबली राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित की जा रही है। 

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जंबूरी में उदयपुर जिले से सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट के नेतृत्व में तथा प्रतिभा गुप्ता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त स्काउट के सानिध्य में तुलसी अमृत उमावि कानोड़ के 08 स्काउट्स स्काउट मास्टर मांगीलाल गायरी,द स्कालर एरिना स्कूल उदयपुर से 08 स्काउट्स स्काउट प्रभारी डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय जंबूरी में देश के लगभग 25 हजार स्काउट गाइड शामिल होने का अनुमान है। उदयपुर संभाग से नगेंद्र कुमार मेहता मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी झल्लारा उदयपुर मण्डल दल नेता का दायित्व निर्वहन करेंगे। 

उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश का जंबूरी दल विशेष जंबूरी रेल से जगतपुरा जयपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा तथा वापसी यात्रा भी जंबूरी विशेष रेल से होगी।

18 से 21 नवंबर तक प्रदेश के जंबूरी दल का तैयारी शिविर स्टेट ट्रेनिंग सेंटर जगतपुरा जयपुर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश का दल जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की प्रतियोगिताओं की तैयारियां की जायेगी।

जंबूरी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी यूनिट स्तर पर दोनों ही प्रभारी मांगीलाल गायरी, डॉ भगवती लाल साहू कर रहे हैं। उदयपुर संभाग को विशेष रूप से दी गई स्काउट मार्च पास्ट की तैयारी सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट उदयपुर के नेतृत्व में मण्डल शिविर केंद्र उदयनिवास पर तथा स्कूल स्तर पर करवाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त कैंप क्राफ्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम,फूड प्लाजा,झांकी, स्किल ओ रामा, आदि की तैयारी यूनिट्स स्तर करवायी जा रही है आगामी दिनों में तैयारियों का जायजा लिया जायेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments