लेखिका रजनी प्रभा के काव्य संग्रह संदूकची का हुआ लोकार्पण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

गुजरात (संस्कार सृजन) समर्पित संस्था सरोज सेवा संस्थान बघनोचा तथा साहित्यिक और सामाजिक संस्था रचना दर्शन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरोज सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार की जानी मानी लेखिका रजनी प्रभा के काव्य संग्रह ’संदूकची’ का लोकार्पण शिक्षण,साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र के ख्यातिलब्ध व्यक्तित्वों के द्वारा किया गया।

कार्यकम का शुभारंभ डॉ. संजय पंकज, डॉ. किशोर सिन्हा, लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर आदि के कर कमलों से किया गया। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. संजय पंकज ने ’संदूकची’ में संग्रहित कविताओं को आत्मा पर परमात्मा की परनेवाली परछाई कहा। ईश्वरीय शक्ति से जब अपने परिवेश से मनुष्य एकाकार स्थापित करने लगता है तो ऐसी कविताएं सृजित होती हैं। जिसमें नारी सशक्तिकरण,पलायन,उपेक्षित ग्रामीण जनजीवन और दमघोटू यांत्रिक शहरी परिवेश है। 

डॉ. किशोर सिन्हा ने ’संदूकची’ को भावों का भव्य आलोक बताते हुए सामाजिक ताने-बाने से होते हुए वैश्विक  समस्याओं से आगाह करनेवाला इसे एक सफ़ल दस्तावेज माना। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कहा कि ’संदूकची’ आधुनिकता की होड में ग्रामीण परिवेश की पीड़ाओं गहरे आत्मसात किए है।इसमें घर परिवार से लेकर देश-दुनिया और पशु-पक्षियों से लेकर प्रकृति और ईश्वर सभी विषयों को समेटा गया है। डॉ. प्रीतम कुमार झा ने ’संदूकची’ को समाज का दर्पण बताने के साथ कई कविताओं का सस्वर पाठ भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन रजनी प्रभा के द्वारा किया गया।

डॉ. रजनी प्रभा जी को इस अवसर पर गाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments