बेसहारों का सच्चा सहारा अपना घर आश्रम,दो वर्ष बाद भाइयों का कराया मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो वर्षों से परिवार से बिछुड़े नकाराम का उसके भाइयों से मिलन कराया। पुलिस थाना झाड़ोल के ओमप्रकाश विश्नोई की सूचना पर झाड़ोल फलासिया क्षेत्र से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं आश्रयहीन व्यक्ति को रेस्क्यू कर आश्रम में भर्ती किया गया।

काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपना नाम नकाराम बताया तथा परिवार में भाई प्रकाश व गणेश तथा पता डड़ावली, झाड़ोल, उदयपुर बताया। जानकारी के आधार पर आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा परिजनों से संपर्क किया गया।

आज नकाराम को लेने उनके दोनों भाई आश्रम पहुँचे। बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि नकाराम लगभग दो वर्ष पूर्व घर से अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिवार लगातार उसे खोज रहा था।

आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सहसचिव सुनील चौहान, वित्त सचिव प्रकाश जोशी एवं आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा तिलक, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर ससम्मान अपने घर के लिए विदा किया।

अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि अपना घर आश्रम उन सभी का घर है जो परिवार से बिछड़कर सड़क पर दयनीय अवस्था में जीवन यापन कर रहे हैं। अपना घर आश्रम का मुख्य ध्येय ऐसे बेसहारों को सेवा,उपचार और अपनापन देकर परिवार से मिलाकर उनके जीवन में फिर से खुशियाँ लौटाना है।

उदयपुर आश्रम द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में उदयपुर संभाग से 394 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 105 व्यक्तियों का सफलतापूर्वक उनके परिवार में पुनर्मिलन किया जा चुका है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments