रंग बिरंगी रोशनी एवं राम राज्याभिषेक के साथ हुआ चौमूं में रामलीला का समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आखिरकार असत्य पर सत्य की विजय हुई और अहंकार का घमंड चूर हुआ | पुरानी कहावत है कि "घर का भेदी लंका ढहाए" इसी वजह से भगवान श्रीराम के हाथों मारा गया रावण, क्योंकि रावण के भाई विभीषण ने राम को बताया था कि रावण की मृत्यु के लिए उसकी नाभि में स्थित अमृत कुंड को नष्ट करना होगा | 

विभीषण की यह जानकारी राम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुई | इससे उन्हें रावण को पराजित करने में आसानी हुई | राम ने विभीषण की सलाह का पालन किया और रावण को पराजित किया |

रामायण में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक एक महत्वपूर्ण घटना है, जो कि अयोध्या में हुई थी | यह घटना रामायण के उत्तर कांड में वर्णित है | जिसके अनुसार रावण के वध के बाद भगवान राम ने लंका में अपने भाई भरत को संदेश भेजा कि वे अयोध्या वापस आ रहे हैं | 

भरत ने अयोध्या में राम के स्वागत के लिए तैयारिया शुरू कर दी थी | भगवान राम सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अन्य वानर सेवा के साथ अयोध्या वापस आए, जहां पर भरत ने राम का भव्य स्वागत किया और उन्हें राजमहल में ले गए |

राम के राज्याभिषेक के लिए वशिष्ठ मुनि ने यज्ञ किया और राम का राजा के रूप में अभिषेक किया | इस खुशी के मौके पर राम ने अपने भाइयों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया | जिसके तहत भरत को गंडर्भनगर, लक्ष्मण को मिथिला, शत्रुधन को मथुरा का राजा बनाया गया | 

अयोध्या नगरी में राम का राज्याभिषेक एक भव्य समारोह था, जिसमें अयोध्या के सभी नागरिकों ने भाग लिया | राम ने अपने राज्याभिषेक के बाद अपने पिता दशरथ की याद में एक यज्ञ किया और उन्होंने अयोध्या पर एक न्यायपूर्ण और धर्मपूर्ण शासन किया तथा उन्होंने अपनी प्रजा की सुख-समृद्धि के लिए काम किया और अपने राज्य को सोने की तरह बनाया |

राम का राज्याभिषेक रामायण की एक महत्वपूर्ण घटना है, जो भगवान श्रीराम की विजय और उनके राज्य की स्थापना को दर्शाती है | रामायण में भगवान राम के राज्याभिषेक के अवसर पर अयोध्या की प्रजा ने भगवान राम की वापसी की खबर सुनकर अत्यधिक खुशी मनाई और अपने प्रिय राजा के स्वागत के लिए निकल पड़े थे | 

उस समय अयोध्या के घरों और सड़कों को फूलों, पताकाओ और झंडों से सजाया गया था | उनके स्वागत में प्रजा ने मंगल गीत गए और भगवान राम की विजय एवं उनके राज्य की स्थापना की खुशी मनाई थी | यह उनके प्रेम और सम्मान का प्रतीक था | 

अयोध्या की सड़कों पर नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया था | भगवान राम के स्वागत के लिए भोज और उत्सव का आयोजन किया गया था | वहां की प्रजा ने भगवान राम के साथ भोज किया था और उनके साथ उत्सव मनाया था | राम का राज्याभिषेक उस समय अयोध्या की प्रजा के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का अवसर था | 

भगवान राम का स्वागत उनके प्रेम और सम्मान का प्रतीक था | इसी मान्यता के अनुसार श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में शहर की चौपड़ के पास स्थित जैन मोहल्ले में मंचन की जा रही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित 55वी रामलीला का रंग बिरंगी रोशनी एवं भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ | इससे पहले श्रीवीर हनुमान मार्ग स्थित खेल स्टेडियम में रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम का जैन मोहल्ले में स्थित रामलीला के मंच पर उपस्थित दर्शकों के बीच में भव्य राजतिलक किया गया |

इस अवसर पर मंडल के निर्देशक महेश शर्मा हवेलीवाला ने कहा की भगवान राम सत्य सनातन संस्कृति की पहचान वाले युग पुरुष थे | मंडल का उद्देश्य भगवान राम की लीलाओं का मंचन करके आमजन मे सनातन संस्कृति के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की शिक्षा देना है | 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन ऐसा है कि जो व्यक्ति उनके चरित्र को देख  ले,समझ ले, वह अपने जीवन को धन्य कर सकता है और इसी उद्देश्य के साथ हमने 55 वर्षों से चल रही रामलीला का आयोजन किया है | रामलीला स्थल भगवान श्रीराम के जयकारो से गूंज उठा और जय जयकार होने लगी | 

श्री आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष कालूराम जाट, मंत्री गोपाल लाल रेवड़का, निर्देशक महेश शर्मा हवेलीवाला सहित मंडल के अनेक पदाधिकारीयो ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया | बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला विजयादशमी (दशहरा) पर्व भगवान राम की सत्य सनातन संस्कृति की पहचान के साथ  बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया | 

रामलीला  के मंच पर जैसे ही भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ, वैसे ही पटाखो की रंग बिरंगी आतिशबाजी से मंच बड़ा ही सुंदर लगने लगा और ऐसा लगा कि मानो अयोध्या नगरी ही आज चौमूं रामलीला में आ बसी हो |

भगवान श्रीराम का राजतिलक देखकर रामलीला में उपस्थित दर्शक खुशी से झूम उठे और तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा रामलीला स्थल गूंजने लगा | भगवान राजाराम के मंगल गीत गाए गए | मंडल के निर्देशक महेश शर्मा हवेलीवाले भगवान श्रीराम के चरणों में आशीर्वाद लेते समय भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े |

इस अवसर पर मंडल के मेकअप मैन अरुण जांगिड़, प्रभु दयाल गैसका, दीपक पुजारी, सत्यनारायण पुजारी, सुरेश मानावत, महेश भातरा, गौड विप्र समाज चौमूं के पूर्व अध्यक्ष बनवारी लाल भातरा, अरविंद भातरा, गोविंद नारायण शर्मा, देवराज यादव, जेपी शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे |

रामलीला मंडल के मंत्री गोपाल लाल रेवड़का ने उपस्थित लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन, रामलीला मंडल एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन देखने से हमारी सनातन संस्कृति का पता चलता है एवं साथ ही बच्चों में भगवान राम के आदर्श एवं व्यक्तित्व का समावेश निश्चित रूप से होता है | मंत्री रेवड़का ने 15 दिनों से चल रही रामलीला के समापन घोषणा की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments