लायन्स इंटरनेशनल सर्विस वीक 2025 की हुई भव्य शुरुआत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) लायन्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के तत्वावधान में आयोजित होने वाला *“सर्विस वीक 2025” (सेवाकुंर) 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक जयपुर में धूमधाम और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा। 

एमजेएफ लायन डॉक्टर ए के भार्गव और कैलाश गुप्ता ने बताया की “Unite To Serve” थीम पर आधारित यह सप्ताह समाज सेवा, जनजागरूकता और मानवीय मूल्यों के उत्थान का प्रतीक होगा | 

लॉयन्स क्लब जयपुर हवामहल के अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल और पीडीजी एमजेएफ लॉयन अंजना जैन ने बताया कि इस सेवा सप्ताह का नेतृत्व जिला गवर्नर एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी और चेयरमैन सर्विस वीक लायन के.सी. गुप्ता कर रहे हैं।

मुख्य सचिव लायन प्रकाश रावत, सचिव लायन नवीन सोनी, कोषाध्यक्ष लायन संवरमल जांगिड़, सलाहकार एमजेएफ लायन सुरेश कालानी और लॉयन कैलाश खंडेलवाल, सह-संयोजक लायन अजय सक्सेना व एमजेएफ लायन सोभागमल अग्रवाल सहित पूरी टीम इस सेवा महोत्सव को सफल बनाने में जुटी है।

4 अक्टूबर : भव्य उद्घाटन और कैंसर जागरूकता अभियान - सप्ताह का शुभारंभ स्टैच्यू सर्किल, जयपुर पर सुबह 7 बजे होगा, जहां कैंसर जागरूकता और ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर लायन विमल बज और एमजेएफ लायन शंकर सिंह खंगारोट जिम्मेदारी संभालेंगे। शाम 4 से 6 बजे तक भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में महिलाओं के लिए निशुल्क कैंसर और मेमोग्राफी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में सभी आरसी, ज़ेडसी और क्लब्स सक्रिय भागीदारी करेंगे।

5 अक्टूबर : डायबिटीज़ कैंप - जयपुर के 20 विभिन्न स्थलों पर सुबह 7 से 9 बजे तक मधुमेह जांच शिविर लगाए जाएंगे। इस आयोजन की जिम्मेदारी एमजेएफ लायन डॉ. ए.के. भार्गव और लायन अनुभा जैन संभालेंगी।

6 अक्टूबर : तनाव एवं चिंता मुक्ति – योग एवं ध्यान शिविर - इस दिन को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जयपुर के विभिन्न स्थानों पर पूरे दिन योग, ध्यान और तनाव मुक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसकी कमान आरसी लायन गोविंद शरण झालानी और सभी ज़ेडसी, रीजन 12 के पास होगी |

7 अक्टूबर : फूड फॉर हंगर – 50 स्थानों पर अन्न वितरण - सर्विस वीक का चौथा दिन भूखों को भोजन समर्पित होगा। पूरे जयपुर के 50 स्थानों पर पूरे दिन भोजन वितरण किया जाएगा। यह सेवा अभियान आरसी लायन अशोक जिंदल और रीजन 15 के सभी ज़ेडसी की अगुवाई में होगा।

8 अक्टूबर : वृद्धाश्रम भ्रमण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता - सुबह के समय विभिन्न वृद्धाश्रमों में जाकर फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व आरसी लायन अनुराधा गुप्ता और रीजन 14 के सभी ज़ेडसी करेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक ईएचसीसी हॉस्पिटल में भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र आयोजित होगा, जिसके बाद डिनर रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी लायन शिवाली गुप्ता के पास होगी।

9 अक्टूबर : पशु-पक्षी सेवा - सेवा सप्ताह का छठा दिन पशु-पक्षियों की देखभाल को समर्पित होगा। गौशाला एवं एनिमल हॉस्पिटल्स में पूरे दिन सेवा कार्य किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आरसी लायन डॉ. रेखा जैन और रीजन 13 के सभी ज़ेडसी निभाएंगे।

10 अक्टूबर : पीस पोस्टर प्रतियोगिता – “Together As One”* - एक साथ हम थीम पर आधारित *पीस पोस्टर प्रतियोगिता सुबह 9 से 11 बजे तक चयनित विद्यालयों में आयोजित होगी। 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच यह प्रतियोगिता होगी। आयोजन की जिम्मेदारी लायन आशा शर्मा और लायन कैलाश खंडेलवाल निभाएंगे |

11 अक्टूबर : विकलांगों की मदद और समापन समारोह - अंतिम दिन विकलांगजन की सहायता हेतु विशेष कार्यक्रम सुबह आयोजित होंगे। इसकी जिम्मेदारी लायन श्वेता गुप्ता, लायन डॉ. राजीव अग्रवाल और लायन उषा भंडारी के पास होगी। शाम को भव्य क्लोज़िंग एवं अवार्ड सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें पूरे सप्ताह की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान किया जाएगा।

लायन्स क्लब जयपुर हवामहल – सेवा का पर्याय - लायन क्लब हवामहल, जयपुर ने सदैव सेवा को ही धर्म माना है। राष्ट्रहित और मानवता को समर्पित इस संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, समाजसेवा और सांस्कृतिक उत्थान जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पदाधिकारियों की भूमिका (Service Week Team 2025)

जिला गवर्नर – एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी

चेयरमैन सर्विस वीक – लायन के.सी. गुप्ता

मुख्य सचिव – लायन प्रकाश रावत

सचिव – लायन नवीन सोनी

कोषाध्यक्ष – लायन संवरमल जांगिड़

सलाहकार – एमजेएफ लायन डॉक्टर ए के भार्गव और कैलाश खंडेलवाल ,एमजेएफ लायन सुरेश कालानी 

सह-संयोजक – लायन अजय सक्सेना, एमजेएफ लायन सोभागमल अग्रवाल

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments