5 दिवसीय नि: शुल्क भंडारे का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चुरू (संस्कार सृजन) कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिवेणी देवी शिवभगवान कुकरा सोनी ट्रस्ट कोलकाता की ओर से सालासर पदयात्रियों के लिए 5 दिवसीय निशुल्क भंडारे का शुभारंभ किया गया |

रतननगर-चुरू बाईपास मोड़़ पर त्रिवेणी हर्बल फार्म के पास भानीनाथ आश्रम चूरू के महंत देवनाथ महाराज ने फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान श्रीराम व बाबा बजरंगबली के जयकारों लगाये गये।

भंडारे में भगवान श्रीराम दरबार व बाबा बजरंगबली की प्रतिमा सजाई गई थी, जिस पर महंत देवनाथ महाराज ने पुष्पमाला अर्पित कर और पूजा अर्चना कर कस्बे में सुख समृद्धि की कामना की।

महंत देवनाथ महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि धरती पर पापियों का अत्याचार बढ़ने पर प्रभु श्रीराम ने धरा पर अवतार लिया था तथा बाबा बजरंगबली का जन्म भगवान श्रीराम की सेवा करने में व प्रभु की लीलाओं को जन-जन में प्रसारित करने और संपूर्ण धरा धाम को राम भक्ति मय करने के लिए हुआ था। 

महंत ने कहा कि सालासर पद यात्रियों के लिए भंडारा लगाना पुण्य का कार्य है तथा मानव सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं है। और मेहनत की कमाई को जनहित में खर्च करना ही सच्ची मानव सेवा है। 

आयोजक अमरचन्द कुकरा सोनी ने बताया कि भंडारे में पदयात्रियों के लिए पीने के लिए ठण्डा मिनरल वाटर, नहाने के लिए गर्म पानी, तथा सोने के लिए गद्दे व गर्म बिस्तर और चाय-नाश्ता, भोजन व ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।

आयोजक की ओर से सुरेंद्रकुमार ढंढ व महावीरप्रसाद सोनी ने महंत देवनाथ महाराज का शाल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके अलावा चूरू से महंत के साथ आए संजय सोनी, हरि सैनी व राकेश ओझा का भी स्वागत किया।

इस मौके पर प्रमोद सोनी, श्योराम सोनी, महेंद्र शर्मा, अमित ढंढ, मदन सोनी, विनोद सोनी, सुरेंद्र सोनी, योगाचार्य शंकरलाल सैनी आदि गणमान्यजन मौजूद थे।आयोजक अमरचन्द, नोरतन, राजकुमार सोनी ने आगंतुकों का आभार जताया। अभिषेक शर्मा, यशवंत, गणेश, पंकज, चीनू व कानू आदि भंडारे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments