आरपी सोलर का हुआ भव्य उद्घाटन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं थाना मोड़, सब्जी मंडी रोड स्थित आरपी सोलर का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित। यह कार्यक्रम बड़े उत्साह और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ श्री श्री 108 श्री गिरधारी दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया |

आरपी सोलर का उद्घाटन महेंद्र मोहन तिवाडी एवं डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया | संस्था के निदेशक भुवनेश तिवाड़ी और शशिकांत शर्मा ने बताया कि आरपी सोलर का उद्देश्य आम नागरिकों तक सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ सौर ऊर्जा पहुँचाना है। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण संभव है, बल्कि ऊर्जा बचत में भी अभूतपूर्व योगदान दिया जा सकता है। 

समारोह में क्षेत्र के विधायक शिखा मील बराला, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, नगर परिषद उपसभापति किरण शर्मा, धोबलाई सरपंच रमेश चंद शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, टेंट एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, छात्र नेता अनुराग शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, समाजसेवी डॉ. सुरेश चंद शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, बासा पूर्व सरपंच रामावतार अग्रवाल, पार्षद महेंद्र कुमावत, पार्षद राधिका सैनी, पेंशनर मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, समाजसेवी गजानन शर्मा, पूर्व पार्षद अभिषेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि कमल भातरा, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। 

उद्घाटन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी आकर्षक बना | कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ टीम लोगों को बताएगी कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने घरों, व्यवसायों और खेती-बाड़ी में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से कैसे लागत घटा सकते हैं।

साथ ही, इन योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी और तकनीकी सहायता की जानकारी भी दी गई। आरपी सोलर का यह प्रयास न केवल प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि स्थानीय स्तर पर हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने का संकल्प भी प्रदर्शित करता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments