राजेन्द्र भाणावत की पुस्तक ए व्यू फ्रॉम विदि का हुआ लोकार्पण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) लेखक, कवि और संपादक राजेन्द्र भाणावत की पुस्तक ‘ए व्यू फ्रॉम विदिन’ का लोकार्पण राजस्थान प्रौढ़ शिक्षा समिति के सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पद्मभूषण सम्मानित डी.आर.मेहता ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में भाणावत के अनुभवों का जीवंत दस्तावेज है। इसमें ईमानदारी से की गई जनसेवा और वंचित वर्ग के लिए किए गए प्रयासों के उदाहरण प्रमुख रूप से दिखाए गए हैं। पुस्तक लेखक राजेन्द्र भाणावत ने सभी अतिथियों का भावभीना स्वागत किया।


पुस्तक पर चर्चा करते हुए डॉ. रमेश अरोड़ा ने कहा कि यह पुस्तक आने वाले युवा प्रशासनिक अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन.एस. सिसोदिया ने बताया कि भाणावत ने ईमानदारी से काम करते हुए कई बार बीच में तबादलों का सामना किया, फिर भी अपने लक्ष्यों से कभी डिगे नहीं। 

वरिष्ठ चिन्तक आई.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि बिना सिफारिश के आम लोगों के हित में काम करने पर राजनीतिक हस्तक्षेप और विरोध झेलना पड़ता है, लेकिन भाणावत ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वहीं, पूर्व कुलपति डॉ.अशोक कुमार ने भाणावत की ओर से छात्रों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि भाणावत प्रशासनिक क्षेत्र में आदर्श उदाहरण हैं। मीनाक्षी हूजा ने इसे वर्तमान समय में एक प्रकाश स्तंभ बताया। 

अन्य वक्ताओं में पूर्व आईएएस एस.एस.बिस्सा, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा, सोशल एक्टिविस्ट कविता श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार सन्नी सबेस्टियन शामिल थे। सभी ने भाणावत के सहज व्यक्तित्व, जनहित कार्यों और सकारात्मक योगदान की सराहना की। समारोह का संचालन समिति अध्यक्ष राजेन्द्र बोड़ा ने किया। अध्यक्षता न्यायमूर्ति पानाचन्द जैन ने की और भाणावत को शुचिता और आदर्श व्यवहार का प्रतीक बताया। अंत में अनिता भाणावत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments