द्रौपदी मीणा को मिला कला संस्कृति सम्मान 2025

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, बजाज नगर (जयपुर) में कलाकार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जयपुर निवासी एवं भारत की पहली लाख आर्टिस्ट द्रौपदी मीना (आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1) को लाख कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु कला संस्कृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष, रंगमंच कलाकार एवं गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने मीना को प्रशस्ति पत्र भेंट कर एवं तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। द्रौपदी मीना जयपुर की सुप्रसिद्ध लाख कलाकार हैं, जो लाख की चूड़ियों को पिघलाकर विविध कलाकृतियाँ और पेंटिंग्स तैयार करती हैं। 

वे समय-समय पर जवाहर कला केंद्र जयपुर सहित देश के अन्य शहरों में अपनी कला प्रदर्शनियाँ आयोजित करती रही हैं। उन्हें लाख कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

संस्थान अध्यक्ष सुनील सोगण अब तक 95 से अधिक कलाकारों, साहित्यकारों, पर्यावरण व सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बाल एवं युवा खिलाड़ियों को घर-घर जाकर सम्मानित कर चुके हैं। उनका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रंगमंच का विकास, शिक्षा में रंगमंच की भूमिका को सशक्त बनाना और लोक कला-संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना है। 

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के उपप्राचार्य हरीश कुमार ब्याडवाल, शिक्षकगण त्यागी राम मीना, कैलाश चंद डांगी, खुशीराम मीना, अक्षय कुमार सकरवाल, रूपेश बागड़ी, अतुल भारद्वाज, कमलेश कुमार मीना, अमरचंद परसोया सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments