विज्ञान समिति में श्रीअन्न पर वार्ता आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति प्रांगण में प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें इंजी. रोहित जैन, निदेशक एवं संस्थापक बेनियन रूट्स ऑर्गेनिक्स, ने “रिवाइविंग ट्रेडिशनल मिलेट्स ” विषय पर अत्यंत सारगर्भित वार्ता प्रस्तुत की।

बैठक में विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र में प्रचलित मिलेट्स (श्रीअन्न) की विविधता, उपयोगिता और उनके संरक्षण पर चर्चा हुई। इंजी. रोहित जैन ने मिलेट्स और जैविक खेती के अपने 15 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेट्स की जैविक खेती को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मिलेट्स, जिन्हें “मिरेकल ग्रेन” (चमत्कारी अनाज) कहा जाता है, को रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता नहीं होती, यह कम पानी में भी उग सकता है और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। मिलेट्स में ग्लूटन नहीं होता तथा यह फाइबर से भरपूर होते हैं। रागी कैल्शियम का उत्कृष्ट स्रोत है, जबकि बाजरा आयरन की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राजस्थान बाजरे के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।

इंजी. जैन ने आगे कहा कि कोदरा, कांगणी और सामा जैसे माइनर मिलेट्स मिनरल्स के समृद्ध स्रोत हैं। भारत में मधुमेह की बढ़ती समस्या के संदर्भ में उन्होंने बताया कि मिलेट्स का नियमित सेवन मधुमेह नियंत्रण में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। इन पारंपरिक अनाजों के पुनः प्रयोग से न केवल स्वास्थ्य संवर्धन होगा, बल्कि ग्रामीण रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उनकी संस्था बेनियन रूट्स ऑर्गेनिक्स और वटवृक्ष फाउंडेशन वर्तमान में उदयपुर के आदिवासी अंचलों में लगभग 500 किसानों तथा देशभर में 1000 से अधिक किसानों के साथ मिलेट्स के जैविक उत्पादन एवं वितरण पर कार्यरत है।

मीडिया प्रभारी प्रो.  विमल शर्मा ने बताया कि प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ सदैव ऐसे विषयों पर विमर्श आयोजित करता है जो समाज, विज्ञान और संस्कृति के समन्वय से सतत विकास की दिशा में मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि “मिलेट्स जैसे पारंपरिक अनाज न केवल हमारे कृषि तंत्र की आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं, बल्कि यह भारतीय आहार संस्कृति और स्वास्थ्य के संरक्षण का भी माध्यम हैं।” प्रो. शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार की चर्चाएँ युवाओं और किसानों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगी।

बैठक में डॉ. के. एल. कोठारी ने अत्यंत महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उपस्थित सदस्यों में डॉ. के. एल. तोतावत एवं डॉ. नरेश शर्मा ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इंजी. रोहित जैन का परिचय डॉ. के. पी. तलेसरा ने कराया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. के. गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक का संचालन प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ के संयोजक मुनीश गोयल ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments