अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन)  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया के सदस्यों द्वारा मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में एक विशेष सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के 30 सदस्यों ने 60 वृद्धाश्रम निवासियों के साथ शाम व्यतीत की और उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़े |

कार्यक्रम की शुरुआत उदयपुर टाइम बैंक प्रभारी एम. के. माथुर द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्गों का अभिवादन करते हुए टाइम बैंक की अवधारणा एवं उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 

माथुर ने बताया कि किस प्रकार टाइम बैंक के सदस्य समाज में बुजुर्गों की सेवा कर उनके अकेलेपन को दूर करने में सहयोग कर रहे हैं। वे जरूरत पड़ने पर उन्हें घुमाने ले जाते हैं, दवाएं लाकर देते हैं, और बीमार होने पर उनकी सेवा भी करते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में “एक शाम बुजुर्गों के नाम” शीर्षक से आयोजित सांस्कृतिक संध्या रही, जिसमें गीत, संगीत, खेल और मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रो. विमल शर्मा, सी. पी. जैन, संजय गुप्ता आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया और  वृद्धजन भी थिरकने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहे एवं भजन-गीत प्रस्तुत करने वाले बुजुर्गों को  पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर भाग लिया।

टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का यह प्रयास बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर टाइम बैंक के सदस्यों की तरफ से वृद्ध आश्रम को 100 नी कैप एवं 50 बेडशीट मय पिलो कवर भी भेंट किए गए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments