जैन सोशल ग्रुप की पिकनिक एवं मीटिंग का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जैन सोशल ग्रुप मेन, उदयपुर की पिकनिक एवं मीटिंग का आयोजन पाम वैली रिज़ॉर्ट, नया खेड़ा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ हास्य योग, नवकार मंत्र जाप एवं ग्रुप प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष की आधिकारिक विजिट हुई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण मंडोत ने की।

ग्रुप अध्यक्ष के. एस. नलवाया ने रीजन चेयरमैन एवं सभी पधारे हुए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा अब तक 107 सेवा कार्य लगभग ₹9,40,000 की राशि के संपन्न किए गए हैं, जिसमें सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी को साधुवाद दिया। इसके पश्चात माह अगस्त व सितंबर में जन्मदिन वाले सदस्यों का माला एवं उपहार देकर सम्मान किया गया और सभी को हार्दिक बधाई दी गई।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि पिकनिक में परिवार सहित लगभग 150 सदस्य  सम्मिलित हुए | अनेक दम्पत्ति सदस्यों ने पूल गतिविधियों का आनंद लिया। सभी ने सुबह के नाश्ते, दिन की हाई-टी और शाम के भोज का भरपूर रसास्वादन किया | 

कार्यक्रम में यात्रा संयोजक कमल कोठारी ने आगामी अयोध्या यात्रा के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की | साथ उषा दक एवं लक्ष्मी कोठारी ने तंबोला व अंतराक्षरी द्वारा सभी का भरपूर मनोरंजन किया | पूरे आयोजन का कुशल संचालन सचिव गौतम कुमार नागौरी ने किया |

अंतराक्षरी प्रतियोगिता में विजेता टीमों को उपहार प्रदान किए गए | साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम के संचालकों, रिज़ॉर्ट के मालिक राजेश मेहता एवं मैनेजर नरपत सिंह का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया | अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए औपचारिक समाप्ति की घोषणा की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments