महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस का एक दिवसीय शिविर हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) स्वर्गीय पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम की थीम स्वच्छता पखवाड़े के तहत "युवाओं में सेवा से संस्कार की भावना" राखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की चित्र के समक्ष माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार जैन कार्यवाहक प्राचार्य, मुख्य अतिथि मनोज कुमार शर्मा जिला खेल अधिकारी दौसा, मुख्य वक्ता पूनम चौधरी माय भारत कार्यालय दौसा एवं विशिष्ट अतिथि रमा शंकर शर्मा माय भारत कार्यालय दौसा रहें। 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाबूलाल मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय शिविर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ी हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं, उनके विभिन्न नियम एवं खेल विद्यार्थी जीवन में किस प्रकार उपयोगी है, इसके संबंध में अपनी बात रखी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलने वाले खेल कोटे के लाभ की जानकारी दी।

पूनम चौधरी व रमाशंकर शर्मा ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करना कितना आवश्यक है, आने वाले दिनों में इसके क्या-क्या बेनिफिट्स है, इसके संबंध में विस्तार से अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को एक छत के नीचे लाने की केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी अंब्रेला योजना है। जिसके तहत युवाओं से जुड़े सभी प्रकार के गतिविधियां एक पोर्टल पर रजिस्टर्ड होगी। 

उनकी पांच सदस्य तकनीकी टीम ने मोबाइल के माध्यम से ऑन स्पॉट विद्यार्थियों का माई भारत पोर्टल पर क्विज कंपटीशन प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करवाया एवं उनके सर्टिफिकेट जनरेट करवायें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अतिआवश्यक है। 

रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास कुमार शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक सेवा से जुड़ा हुआ संगठन है, इसमें प्रत्येक स्वयंसेवकों को शारीरिक श्रम करना अनिवार्य है। 

इन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के लिए संगीत आवश्यक है, उसी प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग, व्यायाम एवं खेल गतिविधियां आवश्यक है। डॉ. संजय कुमार जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी स्वयं सेवकों को उत्साहपूर्वक महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधुकांता मीणा ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता जागरूकता एवं नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति के संबंध में सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी मांगीलाल महावर, डॉ. अर्चना कालरा, डॉ. संतोष कुंडारा, माय भारत केंद्र से राजेश एवं पुनीत सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments