शूटर दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने जीता रजत पदक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के होनहार शूटर दीपेन्द्र सिंह शेखावत पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड कप में रजत पदक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने रजत पदक और रोहित कन्यान ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपेन्द्र ने 617.9 अंक, जबकि रोहित ने 616.3 अंक बनाए। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कामिल नुरियाखमेतोव ने 618.9 अंक हासिल कर जीता वहीं तीन अन्य भारतीय नितिन वाघमेर, कुशाग्र सिंह और कुणाल शर्मा कमशः पांचवे, आठवे और 11 वें स्थान पर रहे।

दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने गोली की तेजी और सटीक निशानेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से वर्ल्ड कप में रजत पदक हासिल कर अपने गाँव पलसाना जिला सीकर के साथ राजस्थान और भारत का नाम रोशन किया है। उनके कोच योगेश शेखावत ने बताया है कि दीपेन्द्र ने कठिन अभ्यास और लगन से इतनी महान उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर सीकर जिले सहित राजस्थान के सभी खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड गई। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और समर्पण ने दिखा दिया है कि अगर इरादे मजबत हों तो कोई भी सपना सच हो सकता है।

दीपेन्द्र राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कई पदकों के बाद अब इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में चमकते हुए सितारे के रूप में उभरे हैं। दीपेन्द्र ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में परिवार का पूरा सहयोग रहा है। दीपेन्द्र जयपुर की प्रतिष्ठित एकलव्य स्पोर्टस शूटिंग अकादमी में कोच योगेश शेखावत के मार्गर्दान में शूटिंग का अभ्यास करते हैं।

यह रजत पदक सिर्फ दीपेन्द्र की सफलता ही नहीं बल्कि राजस्थान के शूटिंग खेल के भविष्य की नई चमक है। प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी प्रेरणा है कि वे भी परिश्रम कर अपने जुनून से विश्व मंच पर पहचान बना सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments