Rashifal: आज 14 सितंबर 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।14 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन रविवार है। रविवार को मुख्य रूप से भगवान सूर्य (सूर्य देव) की पूजा की जाती है, क्योंकि यह दिन सूर्य देव को समर्पित है. माना जाता है कि रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, ऊर्जा, शक्ति और जीवन में सफलता मिलती है. इसके अतिरिक्त, रविवार को भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 14 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने करियर को लेकर नए से जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। निवेश करने के लिए समय शुभ है। आज के दिन आपको विभिन्न स्तोत्रों से धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रिलेशिनशिप में गलतफहमियां पैदा न होने दें। अपनी बातचीत में स्पष्ट और प्रत्यक्ष होने की कोशिश करें। प्रेमी की बातों को ध्यान से सुनें। पैसे कमाने के नए तरीकों खोजें।

मिथुन राशि-मिथुन राशि वालों के करियर में कुछ अनिश्चित बदलाव हो सकते हैं। जो आपके लिए कुछ रोमांचक और नए अवसर लेकर आ सकता है। इस समय आपको कुछ कठिन निर्णय लेने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

कर्क राशि-कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। आपको अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ा को बढ़ाने में मदद करेगा और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि-सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं या आप एक नए करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय खुद पर ध्यान केंद्रित करना और रहना बेहद महत्वपूर्ण है। जरूरत से अधिक जिम्मेदारियों का बोझ खुद पर न लें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाएं।

कन्या राशि-कन्या राशि वालों के दिन अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिलकर काम करने से आप अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं। अन्य लोगों के विचारों को स्वीकार करना सीखें और आवश्यकता पड़ने पर समझौता करने के लिए तैयार रहें। हालांकि, अपनी राय साझा करने में संकोच न करें। निवेश के लिए नए अवसर तलाश करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि-तुला राशि वाले आज अधिक मेहनत करेंगे। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप अपने करियर को लेकर अधिक महत्वाकांक्षी महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों का निर्धारण कर अपने प्रोफेशनल लाइफ को विकसित बनाने के लिए नए अवसरों का पीछा करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि-आपके लिए यह दिन बड़े बदलावों वाला हो सकता है। रिस्क ले सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहसिक कदम उठाएं। काम पूरा करने की ओर ध्यान दें। आज निवेश के नए अवसर तलाशें और अपने वित्त में सुधार करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का आज पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि-आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। करियर को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। वित्तीय रूप से, यह किसी भी ऋण का भुगतान करने या अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करने के लिए एक अच्छा समय हो सकता है। 

मकर राशि-मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। करियर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय निवेश न करें।

कुंभ राशि-कुंभ राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। कम्युनिकेशन स्किल्स का फायदा उठाएं। अपने विचारों को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से व्यक्त करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें। व्यापार में भी सावधानी से फैसले लें। अपने प्रोफेशनल सर्किल का भी विस्तार करें।

मीन राशि-आपके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह दिन आपके लिए काफी रोमांचक हो सकता है। यह दिन नर्वस करने वाला भी हो सकता है। अपने खर्चों पर नजर रखें। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दापंत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments