मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड वरिष्ठ जनों की पिकनिक का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब "यूथ रिविजिटेड" के लगभग 150 वरिष्ठ सदस्य दो बसों व निजी वाहनों द्वारा उदयपुर से मात्र 30 किलोमीटर दूर सुरम्य प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण बड़वासन माता मंदिर प्रांगण पहुँचे | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि चारों ओर सुदूर फैली पर्वतमालाएँ, कल-कल बहती नदी, भव्य मंदिर परिसर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह स्थल वरिष्ठ जनों की पिकनिक के लिए अत्यंत उपयुक्त रहा |

अल्पाहार के पश्चात 35 सदस्यों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, ग़ज़ल, नृत्य और विचित्र वेशभूषा प्रदर्शन शामिल रहे | नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया |

इसके उपरांत रेणु माथुर द्वारा हाउज़ी, अंताक्षरी एवं अन्य रोचक खेलों का संचालन किया गया, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | स्वादिष्ट भोजन के बाद कार्यक्रम के समापन सत्र में मंचासीन सूरजमल पोरवाल, के.के. त्रिपाठी, नरेश शर्मा (मंच संचालक) एवं एम.पी. माथुर ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया | राष्ट्रगीत के साथ इस मनोरंजक पिकनिक को विराम दिया गया | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments