शाहपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर विधायक मनीष यादव ने लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की माँग को लेकर शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर शाहपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है।


विधायक यादव ने कहा कि शाहपुरा दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ऐतिहासिक और तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। भौगोलिक दृष्टि से अहम होने के बावजूद शिक्षा के मामले में यह अब भी पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र की अधिकांश आबादी निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों से जुड़ी है, जो श्रम, मजदूरी और छोटे व्यवसायों पर निर्भर हैं। ऐसे में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा की सख्त जरूरत है, लेकिन यहाँ केंद्रीय विद्यालय जैसी उच्च स्तरीय संस्था का अभाव है। 

केंद्रीय विद्यालय के खुलने से होंगे बड़े फायदे :-

विधायक मनीष यादव ने शाहपुरा में बताया कि शाहपुरा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। पूरे क्षेत्र का शैक्षिक वातावरण सुधरेगा, उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आधार तैयार होगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दूर-दराज़ जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। दिल्ली–मुंबई हाइवे पर स्थित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे।

जनता की वर्षों पुरानी माँग :-

शाहपुरा के स्थानीय लोग लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े शहरों की तरह यहाँ के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिले।

मनीष यादव ने कहा कि शाहपुरा एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय विद्यालय की सुविधा से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना यहाँ की जनता के शैक्षिक, सामाजिक और भविष्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री से अपील की कि शाहपुरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की शीघ्र स्वीकृति दी जाए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments