अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने की आपात बैठक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) कर्मचारियों का 24 सितम्बर को हल्ला बोल- हजारों कर्मचारी राजधानी में एक दिन का महापड़ाव डालेगे | राज्य सरकार की बेरूखी व बजट घोषणाओं में कर्मचारियों से किये वायदे को नहीं निभाने को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र राठौड के आव्हान पर 24 सितम्बर को राजधानी जयपुर में हजारो कर्मचारी एक दिन का महापड़ाव डालकर सरकार को चेतावनी देगे।


आज उदयपुर के मोहता पार्क में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की बैठक ओमप्रकाश श्रीमाली की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में राज्य कर्मचारियों की मांगो मंञालयिक कर्मचारियों की ग्रेड- पे विसंगति व अलग से निदेशालय की स्थापना, वाहन चालक संघ की वेतन विसंगति को दूर करने, सहायक कर्मचारियों का धुलाई भत्ता व वर्दी की राशि बढ़ाने, अधीनस्थ कर्मचारियों की वेतन विसंगति व समयबद्ध पदोन्नति, निजी सहायक संवर्ग को पांचवी पदोन्नति व सचिवालय के समान वेतनमान , निविदा, संविदा, प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, जेल प्रहरियों व होमगार्ड की पदोन्नति व वेतनमान विसंगति, एसीपी 9,18,27 के स्थान पर 8,16,24,32 पर देने, पुरानी पेन्शन योजना को लागू करने, आंगनवाड़ी , समाज कल्याण के रसोईयोॅ की मांगो सहित अन्य मांगो को लेकर सरकार की बेरूखी को लेकर कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए सड़क पर उतरेगे। 

महासंघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली ने बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर संघर्ष का आव्हान किया तथा कहा कि सरकार कर्मचारियों से किये अपने वायदे से भटक गई है जिससे आम कर्मचारी नाराज है। 

महासंघ के प्रदेश संगठन मंञी धुलसिंह चुंडावत ने कर्मचारियों की मांगो पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के लिये बजट में की गई घोषणा भूल गई जिससे प्रदेश भर में नाराजगी को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदेश भर के कर्मचारी एक दिन का महापड़ाव डालकर सरकार को चेतावनी देगे फिर भी सरकार ने उनकी मांगो पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो कर्मचारी हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेगे। जिला महामंञी दिलीप पारख ने बताया की महापड़ाव में शामिल होने के लिये उदयपुर से कर्मचारी 22 सितम्बर को कूच करेगे। 

बैठक को मुख्य संरक्षक दैवीलाल चौधरी, शिक्षक संघ के प्रदेश सभाध्यक्ष यशवंत पांडे, मंञालयिक कर्मचारी संघ के संयोजक मोहम्मद अशफाक,  सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, निजी सहायक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिश पुरोहित, महासंघ के संगठन मंत्री प्रदीप बंधु एवं अशोक नागदा, पीडब्ल्यूडी एवं संयुक्त संगठन मंत्री सुशील वशिष्ठ, प्रचार मंञी चन्द्रप्रकाश चितोडा, वन विभाग वाहन चालक संघ के भीमसिंह राव,वन अधीनस्थ कम॔चारी संघ के रमेश पुरोहित,वन कर्मचारी संघ के महामंञी हिम्मत सिंह रंजीत आर्य, समाज कल्याण विभाग के मगनलाल, वन विभाग के राजेश गरासिया, बलवीर सिंह, तिलक कुंवर, पुरण कुंवर , अधीनस्थ संघ जसोदा देवी, सोहन लाल रेबारी, अजीज पठान, चुन्नी लाल मीणा, आर्युवेद के डालचंद पालीवाल, आबकारी के रमेश चंद्र मोची ने भी संबोधित कर सरकार को चेताया कि समय रहते वाजिब मांगो को मानकर कर्मचारियों की नाराजगी को दूर किया जावें। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments