जेनरेशन-जी के सनातन ज्ञान से जुड़ने पर भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : सिंहल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर की ओर से न्यू सेंट्रल एकेडमी स्कूल, रकमपुरा रोड में “जेन जी और विश्व गुरु भारत” विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।


मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने कहा कि 1997 से 2012 के बीच जन्मी जेनरेशन-जी तकनीक में निपुण है, परंतु उसके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों के विकास के लिए सनातन ज्ञान से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गीता से मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन, योग और आयुर्वेद से जीवन शैली प्रबंधन तथा उपनिषदों से आत्मचेतना प्राप्त कर यह पीढ़ी भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में योगदान कर सकती है।

योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने विद्यार्थियों को ध्यान सत्र के माध्यम से एकाग्रता और आत्मबल बढ़ाने की विधियाँ सिखाईं। कार्यक्रम का संचालन, प्रश्नोत्तर और संकल्प समिति के मार्गदर्शक गोपाल कनेरिया ने किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल ममता सक्सेना एवं डायरेक्टर वैभव सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सनातन ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments