राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुरस्कार समारोह उत्साह से सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पुणे (संस्कार सृजन) कोथरूड स्थित गांधी भवन हॉल में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुरस्कार समारोह” आयोजित किया गया। यह पुरस्कार हर वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुरस्कार समिति और ट्रॅव्हएक्स्पर्ट डेस्टिनेशन्स की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। 

इस वर्ष का प्रतिष्ठित पुरस्कार इंडोनेशिया के बाली स्थित गांधी पुरी आश्रम के संस्थापक पद्मश्री अगुस इंद्रा उदयाना को प्रदान किया गया। भारत से बाहर महात्मा गांधी के विचार और कार्यों को फैलाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार एयर मार्शल अविनाश क्षीरसागर के हाथों प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भोसले ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के किसन भोसले ने की। मुख्य अतिथि एडव्होकेट अभय छाजेड ने कहा गांधीजी जब दक्षिण अफ्रीका से भारत आए और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया, उस समय पूरी दुनिया पर युद्ध का संकट था। महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम लड़ा, यह उस समय की सबसे बड़ी बात थी। 

आज के पुरस्कारार्थी पद्मश्री अगुस इंद्र उदयाना सच्चे अर्थों में गांधीजी के अनुयायी हैं। इंडोनेशिया में गांधीपुरी आश्रम की स्थापना इसका प्रमाण है। विदेश में गांधीजी के विचारों का प्रचार-प्रसार करने वाले अगुस इस पुरस्कार के योग्य हैं।”एयर मार्शल अविनाश क्षीरसागर ने कहा“महात्मा गांधी ने स्वदेशी का महत्व समझा। गांधीजी के स्वावलंबन सिद्धांत को हम सेना में रहते हुए भी अपनाते हैं। भारतीय सेना हमेशा पहले चर्चा और फिर कार्यवाही को प्राथमिकता देती है। यह प्रेरणा हमें महात्मा गांधी और उनके विचारों से ही मिली है।”

पुरस्कार ग्रहण करते हुए पद्मश्री अगुस इंद्र उदयाना ने कहा“महात्मा गांधी का चरित्र हर युवा भारतीय को पढ़ना चाहिए। मुझे मराठी भाषा, संस्कृति और खानपान से बहुत प्रेम है। आज सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है, लेकिन उसे संभालते समय सही दृष्टिकोण से समाज की ओर देखना जरूरी है। गांधीजी के समय सोशल मीडिया नहीं था, फिर भी उनके विचारों ने दुनिया को मोहित किया। मैं उन्हीं में से एक हूं। ग्राम स्वराज्य का महत्व आज लोगों को समझाना आवश्यक है। मैं बाली स्थित अपने आश्रम में गांधीजी के मूल्यों का प्रचार करता हूं। हमारे आश्रम से पढ़े कई छात्र आज अपने पैरों पर खड़े हैं और आश्रम को मदद भी करते हैं। मुझे इस सम्मान के लिए चुना गया, इसके लिए मैं आभारी हूं।”  किसन भोसले ने कहा“देश को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांधीजी द्वारा दी गई स्वच्छता की सीख भी हर भारतीय को अपनानी चाहिए।” 

फिल्म लेखक-निर्देशक धनंजय भावलेकर ने कहा“गांधीजी ने उस समय अहिंसा का प्रचार किया था, लेकिन आज के समय में भी अहिंसा के विचारों की अत्यंत आवश्यकता है। आज पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों में संघर्ष चल रहे हैं। युवा डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक ओर मानसिक युद्ध और दूसरी ओर डिजिटल युद्ध जारी है। इन जटिल परिस्थितियों में महात्मा गांधी के विचार संतुलन स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।”  

इस समारोह में अभय छाजेड, अन्वर राजन, माजी नगरसेवक प्रदीप (बाबा) धमुाळ, जमिर मुल्ला, लेखक-निर्देशक धनंजय भावलेकर, निर्देशक सागर वंजारी, वरिष्ठ पत्रकार महावीर जोंधळे ,इंदुमती जांधळे,मनोविकास प्रकाशन के अरविंद पाटकर, प्राज इंडस्ट्रीज के राजेंद्र मोरे, समृद्धि होटल्स के अरविंद चव्हाण, सुनिल पवार, के.पी. जगताप, रूपेश पार्टे, सचिन पार्टे, प्राणिजत गवंडी, कुणाल मालसुरे, डॉ. राकेश शालगर, शशांक पाटिल, शेखर ढमाले, नेहा ढमाले, कैप्टन जगदीश जोशी, शैलेन्द्र उत्तेकर समेत कई मान्यवर व्यक्ति उपस्थित थे।  

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेवराबाई ज्ञानदेव भोसले और सामाजिक क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को आकर्षण प्राप्त हुआ। इस समारोह की प्रस्तावना माधवी शेलार ने प्रस्तुत की | सूत्रसंचालन कपिल घोलप ने किया और आभार राहुल शेलार ने व्यक्त किए। इस आयोजन का संचालन श्री. राहुल भरत शेलार और सौ. माधवी राहुल शेलार ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments