भव्य कलश यात्रा में उमडा भक्ति का आलम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बाबा राम पेट्रोल पंप के सामने भव्य एन्क्लेव स्थित भव्य एन्क्लेव बालाजी विकास समिति गार्डन में भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पंडित रामगोपाल चोटिया ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा भदालाकी की ढाणी बालाजी मंदिर से डीजे के साथ प्रारंभ हुई। अलग-अलग परिधानों में सुसज्जित श्रद्धालु महिलाएं मंगल कलश लेकर मुख्य राजमार्ग से होकर बालाजी मंदिर दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल पर पहुंची। दुर्गा पूजा पंडाल को फूल पत्ती बांदरवाल एवं झालरों से सजाया गया है।


रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। डीजे के साथ महिलाएं झूमती नाचती जयकारों के साथ दुर्गा पूजा पांडाल पहुंची।उसके पश्चात् पंडित राम गोपाल चोटिया के सानिध्य में घट स्थापना एवं दुर्गा पूजा महोत्सव की पूजा मुख्य यजमान बनवारी लाल कुमावत भोंया ने सपत्नीक कराया । किटू यादव ने विधिवत रूप से अनावरण किया। आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति दी।

 नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल आरती तथा रात्रि में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों के द्वारा माता का शानदार दरबार सजाकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कॉलोनी में प्रथम बार शुरू हुई कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह एवं भक्ति का आलम बना हुआ है। इस मोके पर काफी गणमान्य नागरिक महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments