राजकीय कन्या महाविद्यालय मे नैचुरोपैथी एवं मेडिटेशन विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चोमूँ में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वावधान में योगा, नैचुरोपैथी एवं मेडिटेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ राकेश शर्मा ने छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए नैचुरोपैथी अर्थात प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि पंच तत्वों से निर्मित शरीर में उत्पन्न किसी भी व्याधि का उपचार नैचुरोपैथी के माध्यम से प्राकृतिक तत्वों से किया जाता है। उन्होंने शरीर की प्रकृति के अनुकूल आहार के नियम बताए तथा विभिन्न प्राकृतिक खाद्य पदार्थों व प्रकृति प्रदत्त जड़ी बूटियों के सेवन से होने वाले लाभ पर चर्चा की। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफैसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क कार्य करता है। अतः हमें हमारे देश की स्वास्थ्य पद्धति को अपनाने की ज़रूरत है। एन एस एस प्रभारी प्रोफ़ेसर सी.एम. राजोरिया ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर कविता गौतम एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफ़ेसर दीपाली जैन ने आभार व्यक्त किया। 

राज्य महिला नीति प्रभारी प्रोफ़ेसर माधुरी गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं को योग और मेडिटेशन का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाना चाहिए। 

कार्यशाला के द्वितीय चरण में डॉक्टर शर्मा ने योगाभ्यास करवाया इसमें उन्होंने अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, कपालभाती आदि प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी। योगनिद्रा ध्यान का भी अभ्यास करवाया गया। कार्यशाला में अनेक संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर मीनाक्षी जैन, प्रो हँसा लुनायच प्रोफ़ेसर रीना शक्तावत प्रोफ़ेसर भगवान सहाय शर्मा कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने भी भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments