आरएल सहरिया महाविद्यालय में हिन्दी की भूमिका विषय पर हुआ परिसंवाद कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के हिन्दी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने में हिन्दी की भूमिका विषय पर एक दिवसीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


ईश वंदना पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने परिसंवाद सदन को बताया कि भारत की ताकत राजभाषा हिन्दी की सरलता और आत्मीयता में हैं। हिन्दी केवल साहित्य की भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों की जीवंत धारा हैै। आज हिन्दी भारतीय ज्ञान परम्परा सहित अनेक प्लेटफाॅर्म के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। 

परिसंवाद कार्यक्रम के विषयपरक वक्ता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मानप्रकाश मीणा ने अनेक संदर्भों और आकड़ों के माध्यम से हिन्दी की व्यापकता को रेखांकित करते हुए, महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि हिन्दी हर्ष का विषय है, न कि विषाद का। आज वैश्विक पटल पर हिन्दी रोजगार परक व आधुनिक उपागम बन गई हैै। परिसवांद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. सूर्यप्रकाश शर्मा ने भारतीय ज्ञान के मूल स्वरूप, बदलाव एवं वर्तमान परिस्थियों पर चर्चा करते हुए सदन को बताया कि भारतीय ज्ञान के प्रसार का सच्चा माध्यम हिन्दी भाषा है। 

इसी सत्र के दूसरे संदर्भ वार्ताकार डाॅ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा ने भारत की पहचान और उसकी समृद्ध ज्ञान परम्परा को अनेक गौरवमयी दृष्टांतों से विवेचित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि इस विरासत को आज के दौर में वैश्विक पटल पर हिन्दी एक सेतु भाषा का प्रभावी काम कर रही है। आज संसार भर में लगभग 180 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ायी जा रही है, अतः हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, मूल्य और परम्परा की वाहक बनकर भारत को मजबूत बना रही हैै। 

वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रजनी मीणा, प्रो. चिरंजी लाल परिहार, प्रो. अनंता माथुर, भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र के संयोजक डाॅ. शक्ति सिंह शेखावत, डाॅ. मनु शरद पाठक, डाॅ. ज्योति अरूण, डाॅ. मिनाक्षी गुप्ता आदि ने हिन्दी भाषा व भारतीय ज्ञान परम्परा को समर्पित इस परिसंवाद कार्यक्रम का सार्थक नेतृत्व किया। धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डाॅ. विजय चतुर्वेदी ने निभाया। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन हिन्दी विभाग की डाॅ. सिमन्तनी पालावत ने किया। कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने संकाय सदस्यों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवायी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments