विज्ञान समिति के तत्वावधान में दर्शन विज्ञान विषय पर एक विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के तत्वावधान में दर्शन विज्ञान विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सांकरिया (गोगुन्दा) के प्राचार्य पीयूष दशोरा ने “जीवनशैली में गीता” विषय पर वक्तव्य प्रदान किया | उन्होंने कहा कि गीता का मूल संदेश है जीवन में सुख-शांति हेतु समत्व भाव को अपनाना और अहंकार का परित्याग करना। प्रत्येक परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना ही श्रेष्ठ जीवनशैली है |

इसी क्रम में इंजी. आर. के. चतुर ने “भगवान के अस्तित्व पर आस्था” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए | उन्होंने कहा कि मानव को वर्तमान में जीना चाहिए और प्रत्येक प्राणी के प्रति करुणा, सेवा एवं सहयोग का भाव बनाए रखना ही ईश्वर में सच्ची आस्था का रूप है |

मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि गीता जीवन के कर्तव्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं ईश्वर को सर्वव्यापी शक्ति मानने से मानव के मन में करुणा और सेवा का संचार होता है | समत्व भाव और अहंकार-त्याग, जीवन को संतुलित बनाते हैं, जबकि आस्था और सहयोग भाव जीवन को सार्थक करते हैं | दर्शन का यही सार है कि मानव अपने भीतर ईश्वर का अनुभव करे और बाहर संसार में सेवा का विस्तार करे |

गोष्ठी में डॉ. पारसमल अग्रवाल, डॉ. कुन्दनलाल कोठारी, डॉ. महीप भटनागर, डॉ. प्रेम सुमन जैन, डॉ. डी. एस. बया, इंजी. आर. के. नेभनानी, इंजी. राजेन्द्र सिंघवी आदि विद्वानों ने भी अपने विचार रखे और विषय को समृद्ध किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments