ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन पाठशाला का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर की ओर से देबारी एवं गुडली स्थित राजकीय विद्यालयों में विशेष सनातन पाठशाला का आयोजन किया गया। 

मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने अपने संबोधन में कहा कि जेनरेशन-जी ऊर्जा और तकनीकी दक्षता से सम्पन्न है, लेकिन इसके समग्र व्यक्तित्व एवं जीवन मूल्यों के विकास के लिए सनातन ज्ञान से जुड़ना आवश्यक है। 

उन्होंने बताया कि गीता से मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन की शिक्षा, योग, ध्यान और आयुर्वेद से स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा और उपनिषदों से आत्मचेतना प्राप्त कर यह पीढ़ी भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने गायत्री मंत्र को समझाते हुए विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और गणितज्ञों की अद्भुत उपलब्धियों से अवगत कराया | योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने विद्यार्थियों को ध्यान सत्र के माध्यम से एकाग्रता एवं आत्मबल बढ़ाने की सरल विधियाँ सिखाईं।

समिति के मार्गदर्शक गोपाल कनेरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रश्नोत्तर एवं संकल्प सत्र का भी आयोजन किया। उन्होंने बतलाया कि अंतरिक्ष में महीनों तक रहने वाली सुनीता विलियम्स ने उपवास और गीता ज्ञान से अपने जीवन की रक्षा की। गुडली विद्यालय में प्रधानाचार्य सुशील आर्य तथा देबारी बालिका विद्यालय में प्रभारी अशोक मेघवाल ने आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments