ठाकुर अमरचंद बड़वा की 246वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की ओर से सर्वपितृ अमावस्या को आयड़ गंगू कुंड महासत्या स्थित ठाकुर अमरचंद बड़वा की छतरी पर प्रातः 8.15 से पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ |

इतिहासकार डॉ. राजेंद्रनाथ पुरोहित ने बताया कि 5 जून 1751 को महाराणा प्रताप सिंह द्वितीय ने अमरचंद बड़वा को मेवाड़ का प्रधान नियुक्त करते हुए उन्हें ठाकुर की उपाधि थी | वे चार अल्प आयु महाराणाओं के शासनकाल में एक कुशल प्रधानमंत्री व सेनापति रहे | अध्यक्षता करते प्रोफेसर विमल शर्मा ने कहा बड़वा जी की सफल रणनीति के परिणाम स्वरुप ही मेवाड़ मराठाओ के आक्रमण को निष्क्रिय कर सुरक्षित रहा | डॉ. शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से शहर कोट पर बनाये चारों गढ़ (सूर्यगढ़, इंद्रागढ़, अम्बावगढ़, सारणेश्ववरगढ़) व स्थापित पांचों बड़ी तोपों का वर्णन कर बड़वा जी की कुशल सैन्य प्रबंधन का यशोगान किया | 

डॉ. मनीष श्रीमाली ने कहा कि मेवाड़ के इतिहास में दुखद वृतांत्त यह भी है कि एक दासी के बहकावे में आकर राजमाता झाली सरदार कुंवर ने बड़वा जी का तिरस्कार किया तो बड़वा जी ने अपनी समस्त संपत्ति छकड़ों में भरकर राजमहल भिजवा दी | अंत समय उनके निवास से शव को ढकने तक का वस्त्र नहीं निकला|  संघठन सचिव जय किशन चौबे ने कहा कि मेवाड़ पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर संस्थान सदस्य व शहरवासियों ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की |

सचिव डॉ. रमाकांत ने बताया की पुष्पांजलि करने वालों में प्रमुख बड़वा परिवार से 96 वर्षीय जीवनलता बड़वा, संस्थान अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा, महासचिव डॉ. राजेंद्र नाथ पुरोहित, संघठन सचिव जय किशन चौबे, सचिव डॉक्टर रमाकांत शर्मा, राजू बड़वा,  साहित्यिक  प्रभारी डॉक्टर मनीष श्रीमाली, सम्पादक मनोहर लाल मुंदड़ा, एडवोकेट भरत कुमावत, सांस्कृतिक मंत्री नरेंद्र उपाध्याय, सुरेश तंबोली, ओम प्रकाश माली, चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा, हरिप्रसाद शर्मा, कुशाल माथुर, यशवंत, जयवर्धन, घनश्याम सोलंकी, हार्दिक परिहार, दुरंजय सिंह सहित संस्थान सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments