सैनिकों के सम्मान में फहराएंगे तिरंगा - डॉ. वार्ष्णेय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के जन जागरण का आयोजन आज सेक्टर 5 में उदयपुर महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा संचालित संजीवनी छात्रावास में हुआ।

तिरंगा उत्सव का शुभारंभ करते हुए भाविप के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय ने कहा कि हम सब को हमारे देश की सीमा पर खड़े सैनिकों के सम्मान में 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने चाहिए | हम सभी देश की सीमाओं पर लड़ने तो नहीं जा सकते, किन्तु अपने सैनिकों के सम्मान और समर्थन में अपने घरों पर तिरंगा तो फहरा ही सकते हैं | डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि बड़े ही हर्ष, प्रसन्नता व गर्व का विषय है कि भारत विकास परिषद भामाशाह  द्वारा उदयपुर शहर में 12 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किए गए घर घर तिरंगा अभियान को कुछ वर्षो से भारत सरकार ने बड़े स्तर पर पूरे देश में अंगीकृत किया है।

डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि अभियान के अंतर्गत भाविप भामाशाह द्वारा विगत वर्षों में उदयपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए व 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे निःशुल्क वितरण किए गए गए |

भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने कहा कि इस अभियान में पेसिफिक ग्रुप, विद्या निकेतन स्कूल, एम डी एस स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, मिरेंडा स्कूल, एवन स्कूल, महावीर एकेडमी, शिशु भारती स्कूल, सेंट एंथनी स्कूल, गुरुनानक स्कूल, तुलसी निकेतन स्कूल, सोजतिया ग्रुप, सी पी एस स्कूल, जयदीप स्कूल सहित अनेक स्कूलों का सहयोग रहा।

भामाशाह सचिव डी सी सिंघवी ने कहा कि हम सभी का यह पुनीत दायित्व है कि इस वर्ष हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे घर पर भी तिरंगा हो और हमारी गली में भी हर घर पर तिरंगा हो।

के के शर्मा ने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि भाविप भामाशाह द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस दोंनो पर किया जाता है , जबकि भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम केवल स्वतंत्रता दिवस पर ही किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एन एल तातेड, राजेश पागे का भी सहयोग रहा। धन्यवाद समिति के रमेश गोस्वामी ने दिया | इस अवसर पर सभी को निशुल्क तिरंगा वितरण के साथ ही फलाहार भी कराया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments