वृक्षारोपण ही पर्यावरण रक्षा का सशक्त माध्यम: अर्चना कुमावत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा राजस्थान के आह्वान पर चल रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान एवं वन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विधानसभा क्षेत्र चौमूं के गोविंदगढ़ मंडल स्थित ढोढसर ग्राम के सार्वजनिक पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान, हरित राजस्थान का संकल्प तभी साकार होगा, जब जनभागीदारी के साथ हम पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। वृक्ष जीवन के आधार हैं और इनकी रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ व हरित भविष्य देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा, बंशीधर जाट, विनोद नागर, बूथ अध्यक्ष पूरण मल वर्मा, बलवीर सिंह, जितेन्द्र वर्मा, राहुल सिंह, बजरंग कुमावत, बाबूलाल, श्रवण यादव व नरेंद्र यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments