राज्य पुरस्कार कैंप में स्काउट और रोवर ले रहे प्रशिक्षण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड उदयपुर जिले के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट तथा रोवर प्रशिक्षण शिविर 21 से 25 अगस्त तक मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास पर आयोजित किया जा रहा है।

उदयपुर जिले सी ओ स्काउट  सो सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में उदयपुर तथा सलूंबर जिले के राजकीर एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों से स्काउट एवं रोवर राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण जिले की  कुशल एवं दक्ष टीम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

पाण्डे ने बताया शिविर की दिनचर्या के अनुसार सुबह 5:30 बजे से रात्रि को 10:00 बजे तक बिजी शेड्यूल के तहत जागरण, प्रभाती, योगा, व्यायाम, आसान, सेवा, हाइक, तथा विभिन्न प्रकार के एडवेंचर गतिविधियों के साथ ही लोग बुक बनाना, टेस्ट कार्ड, ध्वजारोहण कैंप क्राफ्ट, नक्शा बनाना, कंपास से दिशा ज्ञान, खुले में भोजन बनाना आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

पाण्डे ने बताया कि प्रथम दिवस ध्वजारोहण के साथ कैंप शुरू हुआ। शिविर की संचालन व्यवस्थाओं में गणपत लाल मेनारिया, श्याम किशोर उपाध्याय, वकतावर सिंह देवड़ा राजवीर सिंह, सुशील सेवदा,हरीशंकर शर्मा, भगवती लाल साहू,विशाल गुप्ता, दिव्यांश ब्रिजवानी , शांति लाल बरंडा आदि उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

पाण्डे ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनमोहन स्वर्णकार ने शिविर का अवलोकन कर संचालन दल संभागियो और संचालक दल हौसला अफजाई किया।

पाण्डे ने बताया कि इस शिविर के बाद इन स्काउट्स और रोवर्स को राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर्स जांच शिविर में जांच परीक्षा में खरा उतरना होगा। सफल रहने वाले स्काउट्स और रोवर्स को राज्यपाल के करकमलों से नवाजा जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments