रुमादेवी फाउंडेशन ने दिए प्रदेशभर की मेधावी बेटियों को स्कॉलरशिप व स्कॉलर्स अवार्ड्स

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) देश -विदेश की जानी -मानी सामाजिक कार्यकर्त्ता रुमादेवी ने एक भव्य समारोह में जयपुर में दिए प्रदेश भर की मेधावी बेटियों को स्कॉलरशिप व स्कॉलर्स अवार्ड्स | साथ ही इस अवसर पर अन्य कई विभूतियां भी सम्मानित हुई |


रूमा देवी फाउंडेशन व गढ़वाल फैमिली फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को जयपुर के कॉन्सटीट्यूशनल क्लब में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमे प्रदेश के गाँव -ढाणी में विपरीत हालात के बावजूद मेडिकल व इंजीनियरिंग करने वाली प्रदेश की आठ होनहार बेटियों को रूमा देवी- सुगनी देवी अक्षरा योजना के तहत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा ने स्कॉलर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया।

साथ ही शिक्षा, खेल व कला क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी इस  समारोह में छात्रवृत्ति प्रदान की गई । इतना ही नहीं समारोह में  रुमा देवी के द्वारा राज्य के विभिन्न अंचलों की प्रतिभाओं के साथ ही जयपुर की शिक्षा-खेल से जुड़ी शख्सियतें भी सम्मानित हुईं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी द्वारा जरूरतमंद व हुनरमंद प्रतिभाओं के सपनों की उड़ान को नया आसमान दिलाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने रुमादेवी के इस शानदार अभियान की भरपूर तारीफ़ की |

रूमा देवी ने अपनी आप बीती दास्ताँ सुनते हुए कहा कि आठवीं की पढ़ाई के दौरान स्कूल छूट गया था, लेकिन अब समाज के वंचित वर्ग की किसी बेटी की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए मैने यह अभियान शुरू कर एक नई पहल की है । उन्होंने कहा यह अभियान गत 5 वर्षों से  जारी है | उन्होंने कहा कि इस छात्रवृति में चयनित 8 छात्राओं को 1 -1  लाख की सहायता दी जाती है | जयपुर के इस समारोह में 25 लाख की अक्षरा छात्रवृति के चेक दिए गए | 

कार्यक्रम को समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई, विधायक आदुराम मेघवाल, आइएएस के के पाठक, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी  ललित के पंवार, गढ़वाल फेमिली फाउन्देशन की अध्यक्ष सुशीला चौधरी व ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments