Rashifal: आज 07 अगस्त 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है |अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के अनुसार, 7 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 7 अगस्त 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क।

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। यात्रा का योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आर्थिक उन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि- आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। किसी बड़ी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और रोमांटिक जीवन सुखद होगा।

मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास और एनर्जी में वृद्धि होगी। आपने जो पैसा भविष्य के लिए बचाया है, वह काम आ सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। कोई रोमांचक समाचार मिल सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि- आज आपको अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से सेहत में लाभ होगा। आपकी कड़ी मेहनत कार्यस्थल पर रंग लाएगी। नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि- आज आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देने के लिए चीजों को उनके नजरिए से समझने और देखने की कोशिश करें। कारोबारी आज अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों से उपयोगी सलाह ले सकते हैं।

तुला राशि- आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। व्यावसायिक साझेदार सहयोगी व्यवहार करेंगे और आप लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। आपके परिवार में भी खुशियां आएंगी और आप भी रिफ्रेश महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। सेहत अच्छी रहने वाली है। आपको कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपका जीवनसाथी अनजाने में कुछ शानदार काम कर सकता है, जो यादगार रहेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे।

धनु राशि- आज आपको आय के नए सोर्स मिल सकते हैं और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। कार्यस्थल पर की गई मेहनत का मनवांछित परिणाम मिलेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे।

मकर राशि- आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। निवेश लाभ और समृद्धि लाएगा। आज अपना समय बर्बाद करने की बजाए उन चीजों को पूरा करें जिन्हें आप करना चाहते हैं। गलतफहमी के बुरे दौर के बाद दिन शाम आपको जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि- आज आप शारीरिक रूप से फिट रहने वाले हैं। आज आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। अपने एक्स्ट्रा रकम को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें जिससे आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। आप किसी बड़ी चीज का हिस्सा बनेंगे जिससे आपको तारीफ और पुरस्कार मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

मीन राशि- आज आपको खानपान पर नजर रखना चाहिए और खर्चों को सीमित करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments