झरोखा लहरिया उत्सव में समृद्ध होगी राजस्थानी संस्कृति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

-आगामी 14 अगस्त को हाथोज बाग रिसॉर्ट में होगा लहरिया उत्सव

-करीब 4000 महिलाएं करेगी शिरकत

-महिलाओं का सम्मान सहित होगी अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 

-विआन ग्रुप, बन्नाजी फिल्म्स, सोल डांस एकेडमी और शिव ज्वैलर्स करेंगे आयोजन 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और रंगों से सराबोर 'झरोखा लहरिया उत्सव' में राज्य की कला और विरासत की जीवंतता देखने को मिलेगी। विआन ग्रुप और बन्नाजी फिल्म्स की अगुवाई में सोल डांस एकेडमी और शिव ज्वैलर्स के तत्वावधान में 14 अगस्त, 2025 को कालवाड़ रोड़ स्थित हाथोज बाग में झरोखा लहरिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुलाबी नगर का यह अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन के लिए एक यादगार दिन होगा।


वैशाली नगर स्थित स्वर्णा कॉस्मेटिक परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बन्नाजी फिल्म्स के डायरेक्टर गजराज सिंह नाथावत, शिव ज्वैलर्स के डायरेक्टर हुकुम सिंह राठौड़, सोल डांस एकेडमी से नेहा विजयवर्गीय, मरुधर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रिम्मी शेखावत, शिवराज सिंह, केवा काईपो इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर हेमन्त चंदवानी, महागुरु आयुर्वेद के डायरेक्टर लालचंद कुमावत, करणी कैटर्स के डायरेक्टर किशन सिंह, हाथोज बाग रिसॉर्ट के डायरेक्टर महेश यादव, बेटी फाउंडेशन से राहुल शर्मा व राज शर्मा, वैश्वी मल्टीवेंचर्स प्रा.लि. के एमडी अमन वर्मा, मिस इंडिया क्राउन अम्बिका माथुर, कावेरी चौधरी, आंचल चौधरी, सिद्धि राठौड़, एंजेल चौहान, रिया महावर, नैना कुमारी, अंकिता सिंह, खुशी प्रजापत ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

विआन ग्रुप एवं बन्नाजी फिल्म्स के डायरेक्टर गजराज सिंह नाथावत ने बताया कि झरोखा लहरिया उत्सव का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है, जिसमें पारंपरिक कलाओं, शिल्पों और प्रदर्शनों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्सव में लहरिया थीम पर फैशन शो, राधाकृष्ण थीम पर नृत्य नाटिका, राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करती पारंपरिक संगीत और नृत्य, स्थानीय हस्तशिल्प और प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद आदि शामिल है। झरोखा लहरिया उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 161 महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments