पुतिन-जेलेंस्की करेंगे भारत का दौरा : ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत दिखा रहा गजब की डिप्लोमेसी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) भारत और रूस की दोस्ती से अमेरिका नाखुश है जिसने रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ बढ़ा दिया है। इस बीच खबर है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों ही इस साल भारत का दौरा कर सकते हैं। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और तारीख तय की जा रही है।

भारत और रूस के बीच की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं भा रही रही है। रूस से तेल खरीदने के कारण उन्होंने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। जहां एक और भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। वहीं, अब यक्रेन के साथ भी भारत के संबंध संतुलित हैं।

इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद अमेरिका की बेचैनी बढ़ सकती है। दरअसल, इस साल के अंत में रूस राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के भी इस साल भारत आने के संकेत मिले हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने इस बात के संकेत दिए हैं।

शनिवार को भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली है। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रीय झंडे से रोशन हो गया। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की राणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि होगा।

इसी साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भी भारत के दौरे पर आने वाले हैं। हाल के दिनों में भी भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुष्टि की थी कि पुतिन इसी साल के अंत में भारत के दौरे पर आएंगे।

गौरतलब है कि रूस राष्ट्रपति पुतिन का दौरान ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने भारत टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments