निरूजा ग्रिन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने लगाए पौधे

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बेतिया (संस्कार सृजन) निरूजा ग्रिन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा बेतिया शहर के उतरवारी पोखरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में  ऑक्सीजन बैंक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है | नगर प्रशासन और निरूजा ग्रीन इंडिया परिवार के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण, वार्ड पार्षद सुदामा कुमार एवं वार्ड वासियो के सहयोग से चिल्ड्रन पार्क में ऑक्सीजन बैंक बनाने की तैयारी को लेकर आज रविवार सुबह 8:00 बजे नगर निगम की मेयर द्वारा पार्क में ऑक्सीजन बैंक के तहत 100 पौधे लगाए गए | 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की मेयर गरिमा देवी शिकारिया द्वारा 10 पौधे जिसमे आम, जामुन, आवला, सागवान, कचनार, अमरूद, बेलपत्र और महुआ का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम कि मेयर ने नगर वासियों से अपील की जितना ज्यादा से ज्यादा अगर पौधे लगाए जाते हैं तो आम जनता की निगरानी में ही पौधे होते हैं जिसकी संरक्षण उनकी भी जिम्मेदारी बनती है |  पेड़ लगाने के साथ साथ पेड़ बचाने की जरूरत है इन बातो को अपनी आदतों में अगर डालेंगे तो ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सकेगा | वार्ड नंबर 4 की आम जनता द्वारा भी कई पौधे लगाए गए |

निरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा कि आज से हमारी संस्था यह संकल्प लेती है कि बेतिया शहर में नगर निगम में पार्क या अन्य खाली जमीन होंगी वहा नगर निगम के सहयोग से आक्सीजन बैंक बनाये जायेंगे और उस वार्ड के मुखिया के साथ मिलकर जनता को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वछता अभियान के लिए भी जागरूकता अभियान चलाएगी | आगे से संस्था द्वारा जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छता अभियान और पेड़ पौधे लगाने की तैयारी की जाएगी | 

ऑक्सीजन बैंक पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष मनोज बरनवाल, नगर अध्यक्ष जगदेव प्रसाद, इको क्लब मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार आनंद, पर्यावरण विद् अरुण कुमार, सुरेश कुमार, यशराज, सद्दाम हुसैन, दिलशाद अहमद, मदर ताहिर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमानउल हक , सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन के सचिव डॉ. एजाज अहमद के साथ वहां की आम जनता भी उपस्थित थी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments